पाकिस्तान की हार, भारत को स्वर्ण: 18 गेंद में चाहिए थे 52 रन, फिर आए बुमराह-शिवम, आखिर तक क्यों अटकीं सांसें?
भारत ने एशियन गेम्स में पुरुष क्रिकेट के फाइनल में छह विकेट पर 211 रन बनाए थे। जवाब में पाकिस्तान की टीम 20 ओवर में छह विकेट पर 192 रन ही बना सकी।
एशियन गेम्स 2026 में एक और स्वर्ण आ गया है। भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम ने चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को 19 रन से हराकर स्वर्ण जीत लिया है। भारत ने एशियन गेम्स में पुरुष क्रिकेट के फाइनल में छह विकेट पर 211 रन बनाए थे। यह टी20 में भारत का पाकिस्तान के खिलाफ सबसे बड़ा टोटल था। भारत ने 14 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा। 2012 में भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ 192 रन बानए थे। भारत के लिए अभिषेक शर्मा और तिलक वर्मा ने अर्धशतक लगाए। अभिषेक ने 28 गेंद में तीन चौके और सात छक्के की मदद से 61 रन की पारी खेली। वहीं, तिलक ने 22 गेंद में तीन चौके और चार छक्के की मदद से नाबाद 51 रन बनाए। जवाब में पाकिस्तान की टीम 20 ओवर में छह विकेट पर 192 रन ही बना सकी। पाकिस्तान ने रजत जीता। वहीं, श्रीलंका ने सुबह बांग्लादेश को हराकर कांस्य पर कब्जा जमाया था।

गोल्ड मेडल के साथ भारतीय टीम (फोटो क्रेडिट: BCCI Twitter)

जीत के बाद भारतीय टीम – फोटो : BCCI Twitter
आखिरी तीन ओवर का रोमांच
पाकिस्तान का 17 ओवर के बाद स्कोर चार विकेट पर 160 रन था। उन्हें आखिरी 18 गेंद में 52 रन की जरूरत थी। तब हसन नवाज और अब्दुल समद क्रीज पर थे। सुंदर ने 18वें ओवर में केवल आठ रन दिए और अब्दुल समद का विकेट लिए। आखिरी 18 गेंद में पाकिस्तान को 44 रन बनाने थे। नवाज 80 रन और साद मसूद छह रन बनाकर क्रीज पर थे। 19वां ओवर बुमराह ने किया। उन्होंने केवल 11 रन दिए। इस तरह आखिरी छह गेंद में पाकिस्तान को 33 रन की दरकार थी। शिवम दुबे गेंदबाजी के लिए आए और उन्होंने हसन नवाज और पाकिस्तान को केवल 13 रन बनाने दिए। आखिरी गेंद पर नवाज आउट भी हुए। नवाज शतक से चूक गए। वह 51 गेंद में 96 रन बनाए।

आखिरी ओवर का रोमांच
पाकिस्तान को छह गेंद में 33 रन की जरूरत थी। शिवम दुबे गेंदबाजी कर रहे थे और स्ट्राइक पर हसन नवाज थे।
- पहली गेंद पर चौका आया।
- फिर दुबे ने वाइड फेंकी।
- पाकिस्तान को पांच गेंद 28 रन चाहिए थे।
- दुबे ने दूसरी गेंद डॉट फेंकी। भारत ने मैच में पकड़ बना ली थी।
- तीसरी गेंद पर भी डॉट आया। नवाज ने रन नहीं लिया।
- चौथी गेंद पर नवाज ने छक्का लगाया। वह 94 पर पहुंच गए थे।
- पांचवीं गेंद पर हसन ने दो रन बनाए।
- आखिरी गेंद पर नवाज आउट हो गए। उनका शतक नहीं हो सका और पाकिस्तान टीम हार गई।
जीत के बाद भारतीय टीम – फोटो : BCCI Twitter
भारतीय टीम ने दूसरी बार जीता स्वर्ण
भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम ने एशियन गेम्स में लगातार दूसरी बार स्वर्ण जीता है। पिछली बार 2023 हांगझोउ में भी ऋतुराज गायकवाड़ की कप्तानी में स्वर्ण जीता था। वहीं, क्रिकेट में भारत ने दोनों स्वर्ण अपने नाम किए। इससे पहले महिला क्रिकेट टीम ने भी स्वर्ण पदक अपने नाम किया था। महिला क्रिकेट टीम ने 2023 हांगझोउ में भी स्वर्ण जीता था।
जीत के बाद भारतीय टीम – फोटो : BCCI Twitter
भारत की पारी
भारत की शुरुआत सधी हुई रही थी। वैभव सूर्यवंशी और अभिषेक ने पहले विकेट के लिए 28 रन जोड़े। वैभव को सैम अयूब ने आउट किया। वैभव ने नौ गेंद में दो छक्के की मदद से 15 रन बनाए। वहीं, संजू सैमसन दो रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद श्रेयस अय्यर और अभिषेक ने पारी संभाली। दोनों ने 24 गेंद में 42 रन की साझेदारी की।

अभिषेक ने टी20 अंतरराष्ट्रीय करियर का 13वां अर्धशतक लगाया। इसके बाद वह आउट हो गए। फिर श्रेयस ने ईशान किशन के साथ चौथे विकेट के लिए 32 गेंद में 35 रन की साझेदारी की। पांच रन के अंतराल पर भारत ने इन दोनों के विकेट गंवा दिए। श्रेयस 24 गेंद में 21 रन और ईशान 18 गेंद में 20 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद तो तिलक और दुबे की आंधी आई। तिलक और दुबे ने छठे विकेट के लिए 30 गेंद में 62 रन की साझेदारी निभाई।

जीत के बाद भारतीय टीम – फोटो : BCCI Twitter
दुबे 15 गेंद में दो चौके और दो छक्के की मदद से 27 रन बनाकर आउट हुए। वहीं, तिलक ने 21 गेंद में अर्धशतक पूरा किया। 20वें ओवर में भारत ने 16 रन बटोरे। इस तरह भारत ने छह विकेट पर 211 रन बनाए। अक्षर एक रन बनाकर नाबाद रहे। पाकिस्तान की ओर से अहमद दानियाल और अराफान मिनहास ने दो-दो विकेट लिए। वहीं, सैम अयूब और अबरार अहमद को एक-एक विकेट मिला।

जीत के बाद भारतीय टीम – फोटो : BCCI Twitter
पाकिस्तान की पारी
212 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तान टीम की शुरुआत खराब रही थी। उसने 39 रन पर तीन विकेट गंवा दिए थे। अक्षर पटेल ने माज सदाकत (23 रन) और उस्मान खान (3 रन) को पवेलियन भेजा था। वहीं, वॉशिंगटन सुंदर ने साहिबजादा फरहान (10) को आउट किया। इसके बाद हसन नवाज और सैम अयूब ने चौथे विकेट के लिए 48 गेंद में 87 रन की साझेदारी निभाई।

इस साझेदारी को शिवम दुबे ने तोड़ा। उन्होंने सैम अयूब को सुंदर के हाथों कैच कराया। अयूब 22 गेंद में दो चौके और एक छक्के की मदद से 29 रन बनाकर आउट हुए। अब्दुल समद नौ रन बनाकर पवेलियन लौटे। हसन नवाज ने 51 गेंद में पांच चौके और सात छक्के की दद से 96 रन बनाए। साद मसूद 12 रन बनाकर नाबाद रहे। भारत की ओर से अक्षर, सुंदर और दुबे ने दो-दो विकेट लिए।
Related Articles
सीजेपी प्रदर्शन: ‘पुलिस से बचने के लिए बच्चों को बनाया गया ढाल’; एनएचआरसी ने किसे भेजा नोटिस? रिपोर्ट भी तलब
7 hours ago
मुंबई में ज्ञानेश कुमार के खिलाफ CJP का प्रदर्शन:मुख्य चुनाव आयुक्त पद से इस्तीफे की मांग; दीपके बोले- 10 अक्टूबर को कॉकरोच दिल्ली आएंगे
7 hours ago
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19

Total views : 2427482