[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

मुंबई में ज्ञानेश कुमार के खिलाफ CJP का प्रदर्शन:मुख्य चुनाव आयुक्त पद से इस्तीफे की मांग; दीपके बोले- 10 अक्टूबर को कॉकरोच दिल्ली आएंगे


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़महाराष्ट्रमुंबईराज्य

मुंबई में ज्ञानेश कुमार के खिलाफ CJP का प्रदर्शन:मुख्य चुनाव आयुक्त पद से इस्तीफे की मांग; दीपके बोले- 10 अक्टूबर को कॉकरोच दिल्ली आएंगे

मुंबई में ज्ञानेश कुमार के खिलाफ CJP का प्रदर्शन:मुख्य चुनाव आयुक्त पद से इस्तीफे की मांग; दीपके बोले- 10 अक्टूबर को कॉकरोच दिल्ली आएंगे

मुंबई : मुंबई के शिवाजी पार्क में शुक्रवार को कॉकरोच जनता पार्टी ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। पार्टी ने वोटर लिस्ट के SIR को लेकर भी सवाल उठाए। इस दौरान स्टेज पर मौजूद सभी लोग महात्मा गांधी की फोटो वाली टी-शर्ट पहनकर पहुंचे।

CJP फाउंडर अभिजीत दीपके ने गांधी और अंबेडकर का जिक्र किया। उन्होंने कहा- गांधी देश की आत्मा हैं, अंबेडकर रीढ़ की हड्डी और नेहरू दिमाग हैं। दीपके ने आगे कहा कि मुंबई में हुआ प्रदर्शन सिर्फ ट्रेलर है और उनका असली प्रदर्शन दिल्ली के जंतर-मंतर पर होगा।

उन्होंने रात करीब 10:46 बजे एक्स पर पोस्ट कर कहा कि ज्ञानेश कुमार ने इस्तीफा नहीं दिया तो 10 अक्टूबर को पूरे देश से कॉकरोच दिल्ली पहुंचेंगे। दीपके ने लिखा- अगर दिल्ली पुलिस हमें रोकने की कोशिश करती है, तो जहां वे हमें रोकेंगे, वही हमारा जंतर-मंतर होगा। हमारा आंदोलन शांतिपूर्ण होगा। हम महात्मा गांधी के दिखाए रास्ते पर चलेंगे।

CJP प्रदर्शन की 5 बड़ी बातें

1. तेज धूप के बावजूद हजारों लोग पहुंचे: मुंबई पुलिस से इजाजत नहीं मिलने के बावजूद CJP ने शिवाजी पार्क में प्रदर्शन किया। पुलिस ने दादर से शिवाजी पार्क जाने वाले रास्तों पर बैरिकेडिंग कर सुरक्षा बढ़ाई थी। इसके बावजूद शाम करीब 4 बजे शुरू हुए प्रदर्शन में हजारों लोग जुटे।

CJP फाउंडर अभिजीत दीपके ने प्रदर्शन का नेतृत्व किया।
CJP फाउंडर अभिजीत दीपके ने प्रदर्शन का नेतृत्व किया।

2. स्थानीय लोगों ने विरोध किया: शिवाजी पार्क के आसपास रहने वाले कुछ लोगों ने प्रदर्शन का विरोध किया। उन्होंने शोर, भीड़ और रोजमर्रा के काम प्रभावित होने की शिकायत की। कुछ लोगों ने दावा किया कि भीड़ के कारण उन्हें अपनी दुकानें बंद रखनी पड़ीं। लेखक जावेद अख्तर ने तंज कसते हुए एक्स पर लिखा- उम्मीद है महाराष्ट्र की किसी राजनीतिक पार्टी की रैली होने पर भी लोग इसी तरह आपत्ति जताएंगे।

मुंबई में मंत्रालय के पास कॉकरोच जनता पार्टी के खिलाफ युवाओं ने प्रदर्शन किया।
मुंबई में मंत्रालय के पास कॉकरोच जनता पार्टी के खिलाफ युवाओं ने प्रदर्शन किया।

3. प्रदर्शन में 75 साल के बुजुर्ग की मौत: प्रदर्शन के दौरान 75 साल के गोपालकृष्ण सुब्बैया पिल्लई की हार्ट अटैक से मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक, वह शाम करीब 4:30 बजे प्रदर्शन में पहुंचे थे और करीब 5 बजे उनके सीने में तेज दर्द हुआ। उन्हें सुश्रुषा अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

4. नसीरुद्दीन शाह, शबाना आजमी सहित कई सेलिब्रिटी पहुंचे: प्रदर्शन में दिग्गज एक्टर नसीरुद्दीन शाह और शबाना आजमी, फिल्ममेकर विशाल भारद्वाज और हंसल मेहता, गायक-म्यूजिक डायरेक्टर विशाल ददलानी और महात्मा गांधी के पड़पोते तुषार गांधी भी शामिल हुए।

मंच पर CJP लीडर्स के साथ शबाना और विशाल ददलानी भी पहुंचे।
मंच पर CJP लीडर्स के साथ शबाना और विशाल ददलानी भी पहुंचे।

5. ‘ज्ञानेश ब्रो, जस्ट रिजाइन’ के नारे, तिरंगे-पोस्टर लेकर जुटे युवा: प्रदर्शन में बड़ी संख्या में युवा भी शामिल हुए। उन्होंने “ज्ञानू, तुझा डेमोक्रेसी वर भरोसा नाय काय?”, “ज्ञानेश ब्रो, जस्ट रिजाइन” और “गद्दार ज्ञानू मस्ट गो” जैसे नारे और पोस्टर लहराए। एआर रहमान का ‘रंग दे बसंती’ और ‘वंदे मातरम्’ गाना भी बजाया गया।

एक प्रदर्शनकारी शाहरुख खान की तस्वीर वाले पोस्टर लेकर पहुंचे, जिस पर लिखा था- वोट चुराया मेरा, किसने ओ सनम…ज्ञानू ने।
एक प्रदर्शनकारी शाहरुख खान की तस्वीर वाले पोस्टर लेकर पहुंचे, जिस पर लिखा था- वोट चुराया मेरा, किसने ओ सनम…ज्ञानू ने।
प्रदर्शन के बीच 75 साल के बुजुर्ग की मौत

मुंबई के शिवाजी पार्क में शुक्रवार को CJP के प्रदर्शन के दौरान 75 वर्षीय एक बुजुर्ग की हार्ट अटैक से मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक, वे मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को हटाने की मांग को लेकर आयोजित प्रदर्शन में शामिल होने पहुंचे थे। शिवाजी पार्क पुलिस स्टेशन के अधिकारी ने मृतक की पहचान ठाणे के गोपालकृष्ण सुब्बैया पिल्लई के रूप में की है। वे शाम करीब 4:30 बजे प्रदर्शन स्थल पहुंचे थे।

पुलिस अधिकारी के मुताबिक, शाम करीब 5 बजे पिल्लई ने सीने में तेज दर्द की शिकायत की। उनके दोस्तों और मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने उन्हें तुरंत पास के अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने इलाज के दौरान उनकी मौत की पुष्टि की।

राहुल गांधी ने कहा- नौजवान वोट चोरी के खिलाफ सड़कों पर हैं

राहुल गांधी ने X पर पोस्ट कर कहा कि हजारों नौजवान वोट चोरी के खिलाफ अपने संवैधानिक अधिकार के साथ शांतिपूर्वक सड़कों पर हैं। उनकी मांग साफ है कि ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें और लोकतंत्र बचे।

दीपके का आरोप- BJP ‘एक देश, एक पार्टी’ चाहती है

मुंबई में चल रहे प्रदर्शन के बीच अभिजीत ने आरोप लगाया कि ‘एक देश, एक चुनाव’ सिर्फ एक नारा है। दरअसल, BJP ‘एक देश, एक पार्टी’ चाहती है।

सौरव की दिल्ली पुलिस काे चेतावनी- सुधर जाओ

मुंबई में विरोध प्रदर्शन के दौरान CJP नेता सौरव दास ने कहा कि दिल्ली पुलिस ने फिर से बर्बरता की है, सुधर जाओ वरना हम तुम्हें सुधार देंगे।

शिवाजी पार्क में अब भी भीड़, ट्रक पर चढ़े अभिजीत

मुंबई के शिवाजी पार्क में CJP के प्रदर्शन के बीच फाउंडर अभिजीत दीपके ट्रक पर चढ़ गए हैं। शाम 6:30 बजे भी शिवाजी पार्क लोगों से भरा है।

मुंबई के शिवाजी पार्क में मीम वाले पोस्टर लेकर पहुंचे लोग

शबाना आजमी बोलीं- हमारा वोट हमारी आवाज है

CJP के विरोध प्रदर्शन में अभिनेत्री शबाना आजमी ने कहा, “आप सभी का हार्दिक स्वागत है। चूंकि मैं मुंबई से हूं, इसलिए आप सभी को इतनी बड़ी संख्या में यहां देखकर मुझे अपार खुशी हो रही है। हमारा वोट हमारा अधिकार है, हमारी आवाज है। जब मतदाता सूची से हमारे नाम हटा दिए जाएं, तो हम क्या करेंगे?”

CJP ने कहा- दिल्ली पुलिस भूल गई कि वो जनता की पुलिस

प्रदर्शन के दौरान CJP ने कहा कि मुंबई पुलिस ने हमारा प्रदर्शन शांतिपूर्ण होने दिया। लेकिन दिल्ली पुलिस भूल गई है कि वो जनता की पुलिस है, भाजपा की पुलिस नहीं। तो उन्हें हम कहना चाहेंगे कि मुंबई तो सिर्फ ट्रेलर है, जो करना है कर लो, फाइनल तो हम जंतर-मंतर पर ही खेलेंगे।

विशाल ददलानी ने प्रदर्शन के दौरान गाना गाया

मुंबई के शिवाजी पार्क में आए गायक विशाल ददलानी ने प्रदर्शन के दौरान गाना गाया। इस दौरान उन्होंने भीड़ में मौजूद लोगों से भी साथ गाने को कहा।

CJP बोली- 13 करोड़ लोगों का नाम वोटर लिस्ट से कटा

CJP के प्रवक्ता आशुतोष रांका ने कहा- पीएम की दुकान जो पिछले इतने सालों से चल रही है, वह दुकान चलाने वाला मास्टरमाइंड है ज्ञानेश कुमार। पिछले कुछ दिनों में इन्होंने 13 करोड़ लोगों को वोटर लिस्ट से हटा दिया है। जब हम कुछ नहीं थे तब इस देश में हर आदमी को वोटिंग का अधिकार मिला था। अमेरिका जैसे देश को भी 200 साल लगे थे हर नागरिक को वोटिंग का अधिकार देने में।

प्रदर्शनकारी बोला- ज्ञानेश कुमार को पद पर रहने का अधिकार नहीं

एक प्रदर्शनकारी ने कहा कि देश भर में हर कोई इसके बारे में जानता है। ज्ञानेश कुमार को इस्तीफा दे देना चाहिए। वह इतना बड़ा गद्दार, इतना अक्षम और इतना बेईमान है कि उसे इस पद पर बने रहने का कोई अधिकार नहीं है।

विशाल भारद्वाज बोले- मैं समर्थन देने आया हूं

सीजेपी विरोध प्रदर्शन में, अभिनेता विशाल भारद्वाज ने कहा, “मुझे नहीं पता कि किसी के साथ कुछ हुआ है या नहीं। मैं यहां केवल अपना समर्थन देने आया हूं। क्या बॉलीवुड को भी इस मुद्दे का समर्थन करना चाहिए, यह एक व्यक्तिगत मामला है। मैं बॉलीवुड का हिस्सा हूं।

दीपके बोले- गांधी देश की आत्मा हैं

मुंबई के शिवाजी पार्क में प्रदर्शन के दौरान अभिजीत दीपके ने कहा कि गांधी कभी खत्म नहीं होंगे, कोई महामानव आएगा कहेगा कि हम नॉन-बायोलॉजिकल हैं। वो लोग आएंगे और कहेंगे कि हम विश्वगुरु हैं। पर जब भारत के प्रधानमंत्री अमेरिका जाते हैं, तब भी वहां कहा जाता है कि ये गांधी के देश से आए हैं। गांधी देश की आत्मा हैं, अंबेडकर रीढ़ की हड्डी और नेहरू दिमाग हैं।

मुंबई के शिवाजी पार्क में भारी संख्या में पहुंचे लोग, फोटोज

शिवाजी पार्क में पोस्टर्स लेकर पहुंचे लोग

CJP के प्रवक्ता सौरव दास ने मीडिया से बात की

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रवक्ता सौरव दास ने मीडिया को संबोधित किया।
कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रवक्ता सौरव दास ने मीडिया को संबोधित किया।

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रवक्ता सौरव दास ने मुंबई के शिवाजी पार्क में विरोध प्रदर्शन से पहले मीडिया को संबोधित किया। सौरव ने CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की। पूरे देश के युवा, युवा पीढ़ी, पिछली बार धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के लिए सब बाहर आए थे और इस बार भी, ज्ञानेश कुमार के साथ ऐसा ही होने वाला है। मुंबई के युवा फिर से सड़कों पर उतर रहे हैं। आज शिवाजी पार्क में एक बड़ा विरोध प्रदर्शन होने वाला है। और मैं चाहता हूं, मैं सभी मुंबईकरों और हमारे दोस्तों से अपील करता हूं।

मुंबई के शिवाजी पार्क में मीम वाले पोस्टर लेकर पहुंचे लोग

Related Articles