[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

नारी शक्ति सम्मेलन में मुख्यमंत्री ने प्रदेशभर की महिलाओं से किया संवाद


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

नारी शक्ति सम्मेलन में मुख्यमंत्री ने प्रदेशभर की महिलाओं से किया संवाद

चूरू में जिला स्तरीय कार्यक्रम में जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा, सीईओ श्वेता कोचर सहित अधिकारी व बड़ी संख्या में महिलाओं ने की शिरकत

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : मोहम्मद अली पठान

चूरू : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को नारी शक्ति सम्मेलन एवं संवाद कार्यक्रम के माध्यम से प्रदेशभर की महिलाओं से संवाद किया। इस दौरान उन्होंने विकसित राजस्थान के संकल्प में महिलाओं की भागीदारी, सशक्तीकरण, आत्मनिर्भरता और राज्य सरकार की महिला-केंद्रित योजनाओं एवं कार्यक्रमों पर चर्चा की।

इसी कड़ी में जिला मुख्यालय स्थित पेंशनर्स भवन में जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा, मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्वेता कोचर सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, जनप्रतिनिधि, महिला स्वयं सहायता समूहों की सदस्याएं और बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल हुईं। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के प्रदेश की महिला शक्ति के साथ संवाद का सीधा प्रसारण किया गया।

महिलाओं की भागीदारी से विकास को मिलती है गति

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि महिलाओं की आर्थिक एवं सामाजिक भागीदारी बढ़ने से परिवार, समाज और प्रदेश की प्रगति को नई गति मिलती है। महिलाओं की सक्रिय भागीदारी से सशक्त एवं विकसित राजस्थान के संकल्प को मजबूती मिल रही है।

जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा ने कहा कि महिला सशक्तीकरण और विकास कार्यक्रमों में महिलाओं की भागीदारी समाज के समग्र विकास का महत्वपूर्ण आधार है। प्रशासन का प्रयास है कि महिलाओं एवं बालिकाओं के लिए संचालित योजनाओं और कार्यक्रमों का लाभ पात्र लाभार्थियों तक समयबद्ध एवं पारदर्शी तरीके से पहुंचे।

उन्होंने कहा कि महिलाओं की सक्रिय भागीदारी से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलती है और परिवारों की आर्थिक स्थिति में भी सकारात्मक बदलाव आता है। उन्होंने महिलाओं से सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठाकर स्वरोजगार गतिविधियों से जुड़ने का आह्वान किया। साथ ही, अन्य महिलाओं को भी उपलब्ध अवसरों का लाभ उठाकर आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित करने की बात कही।

स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से महिलाओं को आजीविका से जोड़ने पर जोर

मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्वेता कोचर ने कहा कि स्वयं सहायता समूहों और महिला सशक्तीकरण योजनाओं के माध्यम से महिलाओं को आर्थिक गतिविधियों से जोड़ने तथा उनके कौशल को आजीविका के अवसरों में बदलने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने स्वयं सहायता समूहों की गतिविधियों, स्वरोजगार, कौशल विकास और विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी दी।

कार्यक्रम में राजीविका जिला परियोजना प्रबंधक दुर्गा ढाका, नरेश कुमार, सीमा गहलोत, रमेश शर्मा, राजेन्द्र प्रजापत, चंद्रकला सहित संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी, राजीविका से जुड़ी महिलाएं, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिकाएं तथा बड़ी संख्या में महिलाएं मौजूद रहीं।

Related Articles