पैर फिसलने से कुंड में गिरी विवाहिता, डूबने से मौत:खेत में पानी निकालते समय हुआ हादसा, जांच में जुटी पुलिस
पैर फिसलने से कुंड में गिरी विवाहिता, डूबने से मौत:खेत में पानी निकालते समय हुआ हादसा, जांच में जुटी पुलिस
रतनगढ़ : चूरू जिले के रतनगढ़ थाना क्षेत्र के बछरारा छोटा गांव में खेत में बने पानी के कुंड में डूबने से विवाहिता पूनम मेघवाल (25) की मौत हो गई। पूनम खेत में काम कर रही थी। प्यास लगने पर वह कुंड से पानी निकालने गई थी, इसी दौरान अचानक पैर फिसलने से गहरे पानी में गिर गई।
पानी निकालते समय अचानक फिसला पैर
पूनम खेत में काम करने के दौरान प्यास लगने पर पानी लेने कुंड के पास गई थी। पानी निकालते समय उसका पैर फिसल गया और वह कुंड के गहरे पानी में जा गिरी। हादसे की जानकारी मिलने पर परिजन और आसपास के लोग मौके पर पहुंचे।
ग्रामीणों की मदद से शव बाहर निकाला
परिजनों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। रतनगढ़ थाना के एएसआई राजेंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से पूनम के शव को कुंड से बाहर निकाला गया।
पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपा शव
पुलिस ने शव को रतनगढ़ के जालान अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। मृतका के पति केसराराम मेघवाल ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2426476
