[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

चूरू में सोते युवक पर पड़ोसी ने हॉकी से हमला:सिर में गंभीर चोट आई, मोहल्ले के लोग अस्पताल ले गए; पुलिस जांच में जुटी

निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

चूरू में सोते युवक पर पड़ोसी ने हॉकी से हमला:सिर में गंभीर चोट आई, मोहल्ले के लोग अस्पताल ले गए; पुलिस जांच में जुटी

चूरू में सोते युवक पर पड़ोसी ने हॉकी से हमला:सिर में गंभीर चोट आई, मोहल्ले के लोग अस्पताल ले गए; पुलिस जांच में जुटी

चूरू : चूरू शहर के वार्ड सात में शनिवार को सो रहे युवक मनीष (23) पर कथित तौर पर पड़ोसी अशोक ने हॉकी से हमला कर दिया। हमले में मनीष के सिर में गंभीर चोट आई। मोहल्ले के लोगों ने घायल युवक को तुरंत राजकीय डीबी अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज चल रहा है।

खेत से काम कर लौटा था मनीष

मनीष अपने परिवार के साथ वार्ड सात में किराए के मकान में रहता है। शनिवार को वह खेत से काम कर घर लौटा था। इसके बाद वह घर में सो रहा था। इसी दौरान पड़ोसी अशोक ने कथित रूप से हॉकी से उस पर हमला कर दिया।

अस्पताल चौकी पुलिस ने शुरू की जांच

हमले के बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घायल मनीष को राजकीय डीबी अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया। घटना की सूचना अस्पताल चौकी पुलिस को दी गई। पुलिस ने मामले की जानकारी लेकर जांच शुरू कर दी है।

Related Articles