गणेश्वर कुंड में डूबने से 18 वर्षीय छात्र की मौत:अन्य युवक नहाने आए तो दिखा शव, नीमकाथाना से आईआईटी की कोचिंग कर रहा था
गणेश्वर कुंड में डूबने से 18 वर्षीय छात्र की मौत:अन्य युवक नहाने आए तो दिखा शव, नीमकाथाना से आईआईटी की कोचिंग कर रहा था
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : नैना शेखावत
नीमकाथाना : नीमकाथाना के गणेश्वर गांव स्थित गालव गंगा तीर्थ धाम के कुंड में डूबने से 18 साल के युवक की मौत हो गई। वह शनिवार सुबह तीर्थ धाम पर स्नान करने आया था। नहाने के दौरान पैर फिसलने से वह गहरे पानी में गिर गया। हादसा सदर थाना क्षेत्र के गणेश्वर गांव में सुबह करीब साढ़े 8 बजे सामने आया। इस समय कुंड में कोई अन्य व्यक्ति स्नान नहीं कर रहा था।
सीढ़ियों से उतरते समय पैर फिसला
जानकारी के अनुसार आगरी गांव की डूंगरी की ढाणी निवासी महेंद्र सिंह (18) पुत्र गोकुल सिंह शनिवार सुबह गणेश्वर के गालव गंगा तीर्थ धाम पहुंचा था। वह कुंड में स्नान करने के लिए सीढ़ियों से नीचे उतरा। इसी दौरान पैर फिसलने से वह कुंड के गहरे पानी में गिर गया और डूब गया।
गांव के युवकों को कुंड की गहराई में दिखा शव
सुबह करीब साढ़े 8 बजे गांव के कुछ युवक कुंड में स्नान करने पहुंचे। इस दौरान उन्हें कुंड की गहराई में महेंद्र सिंह का शव दिखाई दिया। युवकों ने उसे बाहर निकाला। घटना की सूचना मिलने पर मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। निजी डॉक्टरों को भी मौके पर बुलाया गया, जिन्होंने युवक को सीपीआर दी।
इसके बाद उसे तत्काल नीमकाथाना जिला अस्पताल ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर सदर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने शव को नीमकाथाना जिला अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाया। पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।
IIT की तैयारी के लिए नीमकाथाना में कर रहा था कोचिंग
महेंद्र सिंह आईआईटी की तैयारी कर रहा था और नीमकाथाना में कोचिंग कर रहा था। उसके पिता गोकुल सिंह किसान हैं। हादसे के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2425748


