[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

वाल्मीकि बस्ती में रक्तदान शिविर, 63 युवाओं ने किया रक्तदान


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़नवलगढ़राजस्थानराज्य

वाल्मीकि बस्ती में रक्तदान शिविर, 63 युवाओं ने किया रक्तदान

वाल्मीकि बस्ती में रक्तदान शिविर, 63 युवाओं ने किया रक्तदान

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : शैलेंद्र पारीक

नवलगढ़ : कस्बे के वार्ड नंबर 17 वाल्मीकि बस्ती में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर वाल्मीकि समाज सुधार समिति के नवयुवकों की ओर से रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। शिविर में युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए 63 रक्तदाताओं ने रक्तदान कर मानव सेवा का संदेश दिया।

आयोजकों ने बताया कि शिविर का उद्देश्य जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्त उपलब्ध कराने के साथ-साथ युवाओं को रक्तदान के प्रति जागरूक करना था। रक्तदाताओं ने रक्तदान कर अन्य लोगों को भी इस पुनीत कार्य के लिए प्रेरित किया।

शिविर में नगर पालिका अध्यक्ष माया सैनी, पार्षद ज्योति देवी वाल्मीकि, प्रेम कुमार चांवरिया, महेंद्र सैनी, धर्मेंद्र पारीक, नंदू, कैलाश, रमेश चांवरिया, सुरेश चांवरिया, ताराचंद अठवाल, विजय पंवार, दिनाराम, सुभाष अटवाल, मुरारी ढेंढवाल, राजकुमार अठवाल, भोजराज गुजराती, मनु गुजराती, नरसिंह राव गुजराती, अनिल अठवाल, शिवचरण ढेंढवाल, विकी उपरोठ, नरेश गुजराती सहित वाल्मीकि समाज एवं विभिन्न वार्डों के गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

शिविर में भोजराज, महेंद्र, शिव, नरेश, जय, कृष्ण, सोनू, मोनू, कमल, रणजीत, अजय, विशाल, प्रेम, दीपक गुजराती, मधुसूदन, सुल्तान, भरत, राजेश, जगवीर, अनील, रवि, निकी, संजय, रामस्वरूप, राहुल, विकी, सूरज, धानु, नरसिंह, निखिल, सुनील, विकास, पंकज, राकेश, धनराज, महिपाल, हिमांशु, ओमप्रकाश, रफीक सहित कुल 63 रक्तदाताओं ने रक्तदान किया।

शिविर के सफल आयोजन पर उपस्थित लोगों ने रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि रक्तदान जरूरतमंद के जीवन को बचाने वाली महत्वपूर्ण सेवा है।

Related Articles