सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस जेबी पारदीवाला नरहड़ दरगाह पहुंचे:जियारत कर अमन-चैन की दुआ मांगी, इंतजामिया कमेटी ने किया स्वागत
सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस जेबी पारदीवाला नरहड़ दरगाह पहुंचे:जियारत कर अमन-चैन की दुआ मांगी, इंतजामिया कमेटी ने किया स्वागत
जनमानस शेखावाटी संवाददाता : निरंजन सैन
पिलानी : सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस जेबी पारदीवाला आज सपरिवार नरहड़ पहुंचे। उन्होंने अपनी पत्नी जैस्मीन पारदीवाला के साथ प्रसिद्ध सूफी संत हजरत हाजिब शकरबार शाह की दरगाह में जियारत की।
चादर और फूल चढ़ाए
वरिष्ठ खादिम हाजी अजीज खान पठान ने जस्टिस पारदीवाला की दस्तारबंदी की। खादिम इमरान पठान के नेतृत्व में उन्होंने दरगाह आस्ताना में चादर और फूल चढ़ाए। जस्टिस पारदीवाला ने देश में अमन-चैन की दुआ मांगी और मन्नत का धागा भी बांधा। खादिम शाहिद पठान ने दरगाह के इतिहास की जानकारी दी।

इंतजामिया कमेटी ने किया स्वागत
दरगाह पहुंचने पर इंतजामिया कमेटी के सदर खलील बुडाना, सचिव करीम पीरजी, मोहसिन पठान, शमीम पठान, अमजद पठान, कल्लू पीरजी, सिराज अली, हिदायत अली, आदिल फारुकी और पीयूष चतुर्वेदी ने जस्टिस पारदीवाला का स्वागत किया।
ये रहे मौजूद
इस अवसर पर डीजे झुंझुनू विनोद कुमार, एडीजे झुंझुनू कालूराम, एडीजे चिड़ावा नरेंद्र सिंह, एसीजेएम चिड़ावा मोहन लाल, एसीजेएम पिलानी राकेश कुमार, ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट चिड़ावा प्रतीक यादव, ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट पिलानी परमा चौधरी, तहसीलदार सोनू आर्य, पिलानी सीआई अलका विश्नोई सहित न्यायिक व प्रशासनिक अधिकारी मौजूद थे। ग्राम विकास अधिकारी नरेंद्र भास्कर और आसूचना अधिकारी महिपाल ने दौरे की तैयारियों में सहयोग दिया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2423988


