[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

लीखवा के प्रिंस श्योराण का राज्य स्तरीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता के लिए चयन


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़पिलानीराजस्थानराज्य

लीखवा के प्रिंस श्योराण का राज्य स्तरीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता के लिए चयन

जिला स्तरीय प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन के बाद झुंझुनूं टीम में मिली जगह

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : निरंजन सैन

पिलानी : राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बिरोल में 23 से 26 सितंबर तक आयोजित अंडर-17 जिला स्तरीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन के आधार पर लीखवा (ढाणी हंसास) के खिलाड़ी प्रिंस श्योराण पुत्र राजेश श्योराण का राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ है। प्रिंस अब राज्य स्तर पर झुंझुनूं जिले की टीम का प्रतिनिधित्व करेगा।

जिला स्तरीय प्रतियोगिता में प्रिंस ने बेहतरीन खेल कौशल का प्रदर्शन करते हुए चयनकर्ताओं का ध्यान आकर्षित किया। इसके बाद उसका चयन राज्य स्तरीय अंडर-17 वॉलीबॉल प्रतियोगिता के लिए झुंझुनूं जिले की टीम में किया गया। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता 1 से 7 अक्टूबर तक मेड़ता सिटी, नागौर में आयोजित होगी।

प्रिंस ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता, अध्यापकों के मार्गदर्शन, नियमित अभ्यास और कड़ी मेहनत को दिया। उसने कहा कि अनुशासन और निरंतर मेहनत के साथ खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने का प्रयास जारी रखेगा। प्रिंस के चयन से गांव में खुशी का माहौल है। ग्रामीणों और परिजनों ने उसे शुभकामनाएं देते हुए राज्य स्तर पर बेहतर प्रदर्शन की कामना की।

Related Articles