[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

घांघू स्कूल में गांधी-शास्त्री जयंती पर विद्यार्थियों ने लिया आदर्श अपनाने का संकल्प


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
घांघूचूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

घांघू स्कूल में गांधी-शास्त्री जयंती पर विद्यार्थियों ने लिया आदर्श अपनाने का संकल्प

सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने उत्साह से लिया भाग

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : मोहम्मद अली पठान

घांघू : गांव के महात्मा गांधी राजकीय अंग्रेजी माध्यम विद्यालय में शुक्रवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती मनाई गई। कार्यक्रम में विद्यालय के प्राचार्य सिकंदर कुरैशी ने दोनों महापुरुषों को श्रद्धापूर्वक नमन किया।

प्राचार्य ने कहा कि महात्मा गांधी ने सत्य, अहिंसा और सत्याग्रह के माध्यम से देश को स्वतंत्रता के मार्ग पर आगे बढ़ाया, वहीं लाल बहादुर शास्त्री ने सादगी, ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा की मिसाल कायम की। उन्होंने विद्यार्थियों से दोनों महापुरुषों के आदर्शों को जीवन में अपनाने का आह्वान किया।

उन्होंने कहा कि स्वच्छता, सद्भाव, आत्मनिर्भरता, सत्यनिष्ठा और देशहित के प्रति समर्पण ही महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है। जयंती के अवसर पर विद्यालय में सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता भी आयोजित की गई, जिसमें विद्यार्थियों ने उत्साह के साथ भाग लिया। कार्यक्रम में विद्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।

Related Articles