[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिता में नोबल स्कूल की रौनक ने जीते दो स्वर्ण पदक


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़बुहानाराजस्थानराज्य

जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिता में नोबल स्कूल की रौनक ने जीते दो स्वर्ण पदक

लॉन्ग जंप में 3.33 मीटर और हाई जंप में 1.32 मीटर की छलांग लगाकर हासिल किया प्रथम स्थान, एक ही परिवार की दो बहनों ने जीते तीन गोल्ड

देवलावास : झुंझुनूं जिला खेल संघ, पिलानी की ओर से आयोजित जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिता-2026 में नोबल पब्लिक सीनियर सेकंडरी स्कूल, देवलावास की छात्रा रौनक कुमारी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दो स्वर्ण पदक हासिल किए।

30 सितंबर को आयोजित प्रतियोगिता में 16 वर्ष से कम आयु वर्ग में रौनक कुमारी, पुत्री विजेंद्र सिंह, निवासी भूरिवास ने लॉन्ग जंप में 3.33 मीटर की छलांग लगाकर प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं हाई जंप में 1.32 मीटर की छलांग लगाकर भी प्रथम स्थान हासिल किया। इस तरह रौनक ने प्रतियोगिता में दो गोल्ड मेडल अपने नाम किए।

एक ही परिवार की दो बहनों ने जीते तीन स्वर्ण

प्रतियोगिता में एक ही परिवार की दो सगी बहनों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल तीन स्वर्ण पदक हासिल किए। दोनों बहनों की उपलब्धि से परिवार के साथ-साथ नोबल समूह में भी खुशी का माहौल है।

राष्ट्रीय स्तर पर खेलने की तैयारी

रौनक की उपलब्धि पर नोबल परिवार की ओर से उसे बधाई देते हुए राष्ट्रीय स्तर पर होने वाली प्रतियोगिता में सफलता के लिए शुभकामनाएं दी गईं।

नोबल समूह के प्रबंध निदेशक संदीप नेहरा ने कहा कि बेटियों की खेल प्रतिभा और उपलब्धियां विद्यालय एवं क्षेत्र के लिए गर्व का विषय हैं। उन्होंने दोनों बहनों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Related Articles