मतदाता सूची में नाम जोड़ने के लिए विशेष अभियान, पात्र एवं नव मतदाताओं से पंजीकरण की अपील
मतदाता सूची में नाम जोड़ने के लिए विशेष अभियान, पात्र एवं नव मतदाताओं से पंजीकरण की अपील
जनमानस शेखावाटी संवाददाता : मोहम्मद अली पठान
चूरू : भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार राजस्थान में मतदाता सूची के सतत अद्यतन के तहत विशेष अभियान चलाया जाएगा। अभियान का उद्देश्य विशेष गहन पुनरीक्षण के दौरान पंजीकरण से वंचित रह गए पात्र मतदाताओं के साथ युवा एवं पहली बार पात्र हुए मतदाताओं का मतदाता सूची में पंजीकरण सुनिश्चित करना है।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवीन महाजन ने अभियान की जानकारी दी। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा ने बताया कि जिले में निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों द्वारा आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। स्कूल एवं महाविद्यालयों के इलेक्टोरल लिटरेसी क्लब के माध्यम से जागरूकता कार्यक्रम और विशेष शिविर आयोजित किए जाएंगे।
उन्होंने पात्र नागरिकों से अभियान का लाभ उठाकर मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज कराने की अपील की। आमजन की सुविधा के लिए निर्वाचन आयोग ने मतदाता पंजीकरण के फॉर्म-6 और संशोधन के फॉर्म-8 के साथ विशेष गहन पुनरीक्षण के दौरान जोड़ा गया घोषणा पत्र हटा दिया है। अब पात्र नागरिक voters.eci.gov.in या ECINET के माध्यम से फॉर्म-6 ऑनलाइन भर सकते हैं। इसके अलावा क्षेत्र के बूथ स्तरीय अधिकारी के माध्यम से भी आवेदन किया जा सकता है।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि कोई भी पात्र मतदाता मतदाता सूची में शामिल होने से वंचित न रहे, इसी उद्देश्य से अभियान को सहभागी और समावेशी बनाया जा रहा है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2421894


