[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर शतायु मतदाता का सम्मान


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर शतायु मतदाता का सम्मान

जिला निर्वाचन कार्यालय ने लोकतंत्र के प्रति समर्पण को सराहा

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : मोहम्मद अली पठान

चूरू : अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर जिला निर्वाचन कार्यालय चूरू की ओर से स्वतंत्रता सेनानी स्व. कुशल सिंह राठौड़ राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, खारिया में शतायु मतदाता सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान शतायु मतदाता रामप्यारी पत्नी रतुराम का सम्मान किया गया।

अतिरिक्त जिला निर्वाचन अधिकारी एवं एडीएम अर्पिता सोनी ने रामप्यारी का माल्यार्पण कर प्रशस्ति पत्र भेंट किया। उन्होंने कहा कि बुजुर्ग मतदाता लोकतंत्र की अमूल्य धरोहर हैं। उन्होंने अपने जीवनकाल में लोकतांत्रिक व्यवस्था को विकसित होते देखा है और मतदान के माध्यम से लोकतंत्र को मजबूत करने में योगदान दिया है। उन्होंने रामप्यारी के दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना की।

कार्यक्रम में नायब तहसीलदार निर्वाचन चुन्नीलाल चौहान, भू-अभिलेख निरीक्षक भवानी सिंह, रायसिंह, ओमप्रकाश कस्वां, रजनीश सारण, श्रवण कुमार गुर्जर, विद्यालय स्टाफ, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं ग्रामीणजन मौजूद रहे।

Related Articles