[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

डोटासरा के जन्मदिन पर सेवा कार्यक्रम, अस्पताल में फल बांटे और दिव्यांग बच्चों के साथ काटा केक


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

डोटासरा के जन्मदिन पर सेवा कार्यक्रम, अस्पताल में फल बांटे और दिव्यांग बच्चों के साथ काटा केक

पीसीसी सचिव मुस्ताक खान के नेतृत्व में हुए विभिन्न कार्यक्रम, अन्नपूर्णा रसोई में एक दिन निशुल्क भोजन की व्यवस्था

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : मोहम्मद अली पठान

चूरू : राजस्थान कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा का जन्मदिन गुरुवार को जिला मुख्यालय पर विभिन्न सेवा एवं सामाजिक कार्यक्रमों के साथ मनाया गया। कार्यक्रमों का आयोजन प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव मुस्ताक खान के नेतृत्व में वरिष्ठ कांग्रेसजनों और कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में किया गया।

इस दौरान भरतिया अस्पताल चूरू के मातृ-शिशु वार्ड में मरीजों और उनके परिजनों को फल वितरित किए गए। इसके बाद देपालसर रोड स्थित मधुर विशेष शिक्षण संस्थान में दिव्यांग बच्चों के साथ केक काटकर जन्मदिन मनाया गया। कार्यकर्ताओं ने बच्चों को भोजन भी कराया। संस्था प्रधान और बच्चों ने गोविंद सिंह डोटासरा को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रमों की कड़ी में रेस्ट हाउस के पास स्थित अन्नपूर्णा रसोई में एक दिन के लिए निशुल्क भोजन की व्यवस्था की गई। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने इन कार्यक्रमों को सेवा और जनकल्याण की भावना के साथ मनाया।

इस अवसर पर पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष रामनिवास सहारण, वरिष्ठ कांग्रेस नेता नवरत पूर्वा, मकसूद खान, पार्षद पूनम जांगिड़, तौफीक खान, विनोद मीणा, पूर्व सरपंच प्रतिनिधि इशाक खान, पूर्व पार्षद लतीफ चुनगर, पंचायत समिति सदस्य पुरुषोत्तम बिजारणियां, यूथ कांग्रेस प्रदेश महासचिव महेश ढूकिया, पार्षद गुलजार खान, एनएसयूआई जिलाध्यक्ष पुलकित चौधरी, युवा नेता इंद्र सैनी, छात्र नेता अनिल बुडानिया, यूथ कांग्रेस महासचिव फरमान खान, छात्र नेता आदिल गौरी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यकर्ताओं ने गोविंद सिंह डोटासरा को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए उनके स्वस्थ और दीर्घायु जीवन की कामना की।

Related Articles