वार्ड 42 में सभापति विनय गोयनका का स्वागत, बिजली-पानी की समस्याओं पर चर्चा
हाई वोल्टेज ट्रांसफार्मर लगवाने, रामजस कुएं के जीर्णोद्धार और ट्यूबवेल की मांग
जनमानस शेखावाटी संवाददाता : मोहम्मद अली पठान
चूरू : नगर परिषद सभापति विनय गोयनका गुरुवार को शहर के वार्ड नंबर 42 पहुंचे। हनुमान धोरा मंदिर में उन्होंने वार्डवासियों से मुलाकात कर क्षेत्र की समस्याएं जानीं। वार्डवासियों ने बताया कि बिजली का भार अधिक होने के कारण बार-बार परेशानी का सामना करना पड़ता है। उन्होंने वार्ड में हाई वोल्टेज ट्रांसफार्मर लगवाने की मांग की, ताकि बिजली समस्या से राहत मिल सके।
वार्डवासियों ने रामजस कुएं को विरासत स्थल के रूप में विकसित कर जीर्णोद्धार करवाने तथा पेयजल समस्या के समाधान के लिए ट्यूबवेल लगवाने की मांग भी रखी। लोगों ने कहा कि गर्मी के मौसम में पेयजल संकट अधिक गहरा जाता है।
सभापति गोयनका ने कहा कि ट्रांसफार्मर लगाने के लिए वार्डवासी उपयुक्त स्थान चिन्हित करें, जहां किसी को परेशानी न हो। इसके बाद बिजली विभाग के अधिकारियों से वार्ता कर जल्द ट्रांसफार्मर लगवाने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने सफाई व्यवस्था को और अधिक मजबूत करने का आश्वासन भी दिया।
इस दौरान विश्वनाथ जांगिड़, सीताराम लुगरिया, अभय सिंगी, वार्ड पार्षद लीलाधर शर्मा, रवि दाधीच, सुरेश सारस्वत, एडवोकेट सुरेंद्र स्वामी, प्रवीण बैद, पूर्व पार्षद राकेश दाधीच, जगदीश जांगिड़, निरंजन प्रजापत सहित वार्डवासी मौजूद रहे।
साफा पहनाकर सफाईकर्मी का सम्मान
संचिया माता मंदिर के सामने अभय सिंगी के नेतृत्व में सभापति विनय गोयनका ने वार्ड के सफाईकर्मी शंकरलाल का साफा पहनाकर, माल्यार्पण कर और मिठाई का डिब्बा भेंट कर सम्मान किया। अभय सिंगी ने कहा कि शंकरलाल वार्ड में नियमित रूप से सफाई की सेवा दे रहे हैं।
इसके बाद सभापति गोयनका ने संचिया माता मंदिर में पूजा-अर्चना की। इस दौरान अभय सिंगी ने दुपट्टा पहनाकर उनका स्वागत किया। सभापति ने कहा कि चूरू शहर के विकास के लिए वार्डवासियों को साथ लेकर काम किया जाएगा। नगर परिषद की बैठकों में विकास कार्यों से जुड़े प्रस्ताव पारित करवाकर उन्हें धरातल पर उतारने का प्रयास किया जाएगा।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2421883


