बाड़मेर-गुडामालानी : गुडामालानी में बारिश से हालात ख़राब मोहल्लों में भरा पानी पंचायत स्तर पर पुख़्ता इंतजाम नही
गुडामालानी में बारिश से हालात ख़राब मोहल्लों में भरा पानी पंचायत स्तर पर पुख़्ता इंतजाम नही
बाड़मेर-गुडामालानी : गुडामालानी में दो दिन की बारिश ने प्रशासन की पोल खोल के रख दीं है जगह-जगह पर मोहल्लों में पानी भर गया है जिसका मुख्य कारण पंचायत स्तर पर सफ़ाई व्यवस्था नही होना बताया जा रहा है ।
जगह-जगह पर अवरुद्ध नाली ओर बोरिंग की पुख़्ता सफ़ाई नही होने से जैन मोहल्ला, मेघवाल बस्ती, हरिजन बस्ती, उदानियो का वास ओर अन्य जगह पर पानी भर गया है साथ ही कब्रिस्तान के पास जमा बरसो से कचरा के कारण भी पानी का जमाव व मौसमी बीमारीयो के फैलने का ख़तरा बना हुआ है।

हरिजन बस्ती के पास मूकनावा तालाब गन्दगी से भरा हुआ है जिसके कारण भी पानी अवरुद्ध है ओर भविष्य में विद्यार्थियों में मौसमी बीमारी फैलने का ख़तरा बना हुआ है । पंचायत स्तर पर सफ़ाई व्यवस्था नही होना सरपंच एवं सरपंच प्रतिनिधि की लापरवाही दर्शाता है ।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2042105


