वृद्धजन दिवस पर 50 वरिष्ठ नागरिकों का सम्मान, मुख्यमंत्री ने किया संवाद
जिला स्तरीय कार्यक्रम में वरिष्ठ नागरिकों के अधिकार, कल्याण और सामाजिक सुरक्षा योजनाओं की दी जानकारी
झुंझुनूं : अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर गुरुवार शाम सूचना केंद्र सभागार में जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जिलेभर से पहुंचे वरिष्ठ नागरिकों ने भाग लिया। इस दौरान विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले 50 वरिष्ठ नागरिकों का सम्मान किया गया। साथ ही वरिष्ठ नागरिकों के अधिकार, कल्याण और सामाजिक सुरक्षा से जुड़ी योजनाओं की जानकारी दी गई।
कार्यक्रम में जिला कलेक्टर डॉ. अरुण गर्ग और जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव डॉ. महेंद्र के. सोलंकी मुख्य अतिथि रहे। सीएमएचओ डॉ. छोटेलाल गुर्जर, जिला जनसंपर्क अधिकारी हिमांशु सिंह और पूर्व अतिरिक्त जिला कलेक्टर चंदगीराम झाझड़िया विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे।
मुख्यमंत्री ने वीसी के माध्यम से किया संवाद
जिला स्तरीय कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े। उन्होंने प्रदेश के विभिन्न जिलों में आयोजित कार्यक्रमों में मौजूद वरिष्ठ नागरिकों से संवाद किया और उनके अनुभव व विचार सुने। मुख्यमंत्री ने वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान एवं कल्याण के लिए संचालित योजनाओं तथा सरकार की ओर से किए जा रहे प्रयासों की जानकारी भी दी।
संस्था को भी किया सम्मानित
सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के उपनिदेशक अरविंद ओला ने बताया कि वृद्धजन कल्याण के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य के लिए ‘मन की खुशी फाउंडेशन’ को जिला स्तर पर सम्मानित किया गया। संस्था की प्रतिनिधि पायल ने सम्मान ग्रहण किया। इसके अलावा विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले 50 वरिष्ठ नागरिकों को अतिथियों ने सम्मान पत्र प्रदान कर अभिनंदन किया।
वक्ताओं ने कहा कि वरिष्ठ नागरिक समाज के अनुभव और मार्गदर्शन का महत्वपूर्ण स्रोत हैं। उनके सम्मान, सुरक्षा और गरिमापूर्ण जीवन के लिए परिवार और समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने बताया कि समाज कल्याण सप्ताह का आयोजन 7 अक्टूबर तक किया जाएगा।
कार्यक्रम में सामाजिक सुरक्षा अधिकारी निखिल, राजीव कुल्हार, अनिल, राजेंद्र धवल सुमन, रेणु, सत्यवीर, अमित बलौदा, कृष्ण सहित विभागीय अधिकारी-कर्मचारी, एनजीओ प्रतिनिधि राजेश अग्रवाल, बनवारी सैनी और बड़ी संख्या में वरिष्ठ नागरिक मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन विजय हिंद जालमपुरिया ने किया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2421963


