वरिष्ठ नागरिकों और दिव्यांग मतदाताओं को मतदान के लिए किया जागरूक
85 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों का सम्मान, मतदान केंद्रों पर विशेष सुविधाओं की दी जानकारी
झुंझुनूं : वरिष्ठ नागरिकों और दिव्यांग मतदाताओं की मतदान प्रक्रिया में अधिकतम भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से विशेष जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिला कलेक्टर डॉ. अरुण गर्ग ने 85 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों को सम्मानित किया और उन्हें मतदान में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया।
जिला कलेक्टर डॉ. अरुण गर्ग ने बताया कि 85 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों तथा 40 प्रतिशत या इससे अधिक निशक्तता वाले दिव्यांग मतदाताओं के लिए मतदान प्रक्रिया को सुगम बनाने के लिए विशेष व्यवस्थाएं की गई हैं। मतदान केंद्रों पर व्हीलचेयर, रैंप, स्वयंसेवकों की सहायता, आने-जाने के लिए निःशुल्क परिवहन और कतार रहित मतदान जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।
उन्होंने बताया कि पात्र वरिष्ठ नागरिक और दिव्यांग मतदाता फॉर्म 12-डी भरकर घर से भी मतदान कर सकेंगे। जिला कलेक्टर ने सभी पात्र मतदाताओं से लोकतंत्र के इस महापर्व में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने के साथ ही अन्य लोगों को भी मतदान के लिए प्रेरित करने की अपील की। कार्यक्रम में झुंझुनूं एसडीएम रामकरण सिंह सहित संबंधित अधिकारी और वरिष्ठ नागरिक मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2421962


