चूरू में छत से गिरकर युवक की मौत:रात को सोते समय गिरा, रेलवे कॉलोनी में कंस्ट्रक्शन साइट पर करता था काम
चूरू में छत से गिरकर युवक की मौत:रात को सोते समय गिरा, रेलवे कॉलोनी में कंस्ट्रक्शन साइट पर करता था काम
चूरू : चूरू की रेलवे कॉलोनी में एक कंस्ट्रक्शन साइट पर काम करने वाले युवक की छत से गिरने से मौत हो गई। सूचना मिलने पर सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अस्पताल पहुंचाया। मृतक की पहचान मध्य प्रदेश के मंदसौर रतनपुरा गांव निवासी 30 वर्षीय गोरधन मेघवाल के रूप में हुई है। वह बुधवार रात छत पर सो रहा था और रात में किसी समय नीचे गिर गया, जिससे उसके सिर में गंभीर चोट आई।
गुरुवार सुबह कॉलोनी के लोगों ने उसे जमीन पर पड़ा देखा और रेलवे को सूचना दी। हेड कॉन्स्टेबल राजेंद्र कुमार ने बताया कि पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए मॉर्च्युरी में रखवाया है। मजदूर के मोबाइल से उसके भाई को फोन कर घटना की जानकारी दी गई। परिजनों के आने के बाद ही पोस्टमॉर्टम की कार्रवाई की जाएगी।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2421827


