चूरू में बुजुर्गों का हुआ सम्मान:परिवार और समाज की नींव बताया, स्वयं सिद्ध आश्रम में हुआ समारोह
चूरू में बुजुर्गों का हुआ सम्मान:परिवार और समाज की नींव बताया, स्वयं सिद्ध आश्रम में हुआ समारोह
चूरू : चूरू में अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग ने जिला स्तरीय सम्मान समारोह किया। यह कार्यक्रम स्वयं सिद्ध आश्रम में हुआ। समारोह में नगर परिषद सभापति विनय गोयनका और डीएलएसए सचिव कृष्णा राकेश कांवत ने वरिष्ठ नागरिकों का सम्मान किया। उन्हें दुपट्टा, शॉल और प्रतीक चिह्न भेंट किए गए।
सभापति गोयनका ने कहा कि बुजुर्ग हमारे परिवार और समाज की नींव हैं। उनके अनुभव हमें सही दिशा दिखाते हैं। युवा पीढ़ी को अपने बुजुर्गों को सम्मान, स्नेह और सुरक्षा देनी चाहिए। डीएलएसए सचिव कांवत ने बताया कि बुजुर्गों के अधिकारों की रक्षा सिर्फ कानूनी जिम्मेदारी नहीं, बल्कि सभ्य समाज की पहचान है। हर वरिष्ठ नागरिक को सम्मानजनक जीवन का हक है।
इस मौके पर सुरेश सारस्वत, विमला गढ़वाल, ओमप्रकाश तंवर, सत्येन्द्रपाल वीर, प्रो. कमलसिंह कोठारी, बाबूलाल शर्मा, दिनेश कुमार और रामनिवास भूंवाल समेत कई लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन उप निदेशक केके चन्द्रवंशी ने किया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2421816


