लड़ते हुए मिठाई की दुकान में घुसा सांड:सामान बिखरा, व्यापारियों ने सांडों को पकड़ने की मांग की
लड़ते हुए मिठाई की दुकान में घुसा सांड:सामान बिखरा, व्यापारियों ने सांडों को पकड़ने की मांग की
चिड़ावा : चिड़ावा शहर के मुख्य बाजार में आवारा सांडों की परेशानी फिर दिखी। कल्याण राय मंदिर के पास दिनदहाड़े दो सांड आपस में भिड़ गए। उनकी लड़ाई इतनी तेज थी कि एक सांड पास की एक मिठाई की दुकान में घुस गया।
सांड के दुकान में घुसते ही सारा सामान टूट गया। ग्राहकों के लिए रखी घी, तेल और मिठाइयां बिखर गईं। गनीमत रही कि उस समय दुकान में कोई ग्राहक नहीं था, जिससे बड़ा हादसा टल गया। इस घटना से दुकानदार को काफी नुकसान हुआ है।

सांडों को पकड़ने की मांग की
स्थानीय दुकानदारों और राहगीरों का कहना है कि चिड़ावा बाजार में सांडों की लड़ाई आम बात हो गई है। आए दिन सांडों के भिड़ने से लोग परेशान हैं। पहले भी कई लोग सांडों की चपेट में आकर घायल हो चुके हैं।
व्यापारियों ने नगर पालिका प्रशासन पर गुस्सा जताया है। उनका कहना है कि शिकायत के बाद भी प्रशासन आवारा पशुओं को हटाने के लिए कदम नहीं उठा रहा है। व्यापारियों ने चेतावनी दी है कि अगर जल्द सांडों को नहीं पकड़ा गया, तो वे आंदोलन करेंगे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2421498

