[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

वृंदावन कोलसिया स्कूल का संभाग स्तर पर दबदबा:6 स्वर्ण समेत 15 पदक जीते, कुश्ती में चैंपियनशिप भी हासिल

निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़नवलगढ़राजस्थानराज्य

वृंदावन कोलसिया स्कूल का संभाग स्तर पर दबदबा:6 स्वर्ण समेत 15 पदक जीते, कुश्ती में चैंपियनशिप भी हासिल

वृंदावन कोलसिया स्कूल का संभाग स्तर पर दबदबा:6 स्वर्ण समेत 15 पदक जीते, कुश्ती में चैंपियनशिप भी हासिल

नवलगढ़ : राजकीय उच्च प्राथमिक संस्कृत विद्यालय वृंदावन कोलसिया ने 21 एमएल श्रीगंगानगर की संभाग स्तरीय क्रीड़ा-संस्कृत प्रतियोगिता में 6 स्वर्ण, 4 रजत और 5 कांस्य पदक जीते। स्कूल ने कुश्ती में चैंपियनशिप भी जीती। प्रधानाध्यापक रामावतार कल्याण चिराना ने बताया कि अभिषेक (35 किग्रा कुश्ती, 400 मीटर दौड़), निखिल (48 किग्रा कुश्ती), दीपक (योगासन) और तन्मय (संस्कृत निबंध, वाद-विवाद विपक्ष) ने स्वर्ण जीते।

रजत पदक अमित (38 किग्रा कुश्ती), प्रेम कुमार (44 किग्रा कुश्ती), 100×4 मीटर रिले टीम (अभिषेक, सुखवीर, दीपक, अमित), हिंदी अंत्याक्षरी में निखिल-सुखवीर को मिले। कांस्य पदक अमित (400 मीटर दौड़), सुखवीर (600 मीटर दौड़, 41 किग्रा कुश्ती), निखिल (संस्कृत निबंध), तन्मय (हिंदी वाद-विवाद विपक्ष) को मिले।

अभिषेक, तन्मय, निखिल और दीपक का चयन राजसमंद की राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए हुआ। ग्रामीणों ने विद्यार्थियों और स्कूल को शुभकामनाएं दीं।

Related Articles