[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सुजानगढ़ में घर से लाखों की नकदी और जेवर चोरी:कोलकाता में रहता है परिवार, घर में लगे सीसीटीवी में दिखा संदिग्ध


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसुजानगढ़

सुजानगढ़ में घर से लाखों की नकदी और जेवर चोरी:कोलकाता में रहता है परिवार, घर में लगे सीसीटीवी में दिखा संदिग्ध

सुजानगढ़ में घर से लाखों की नकदी और जेवर चोरी:कोलकाता में रहता है परिवार, घर में लगे सीसीटीवी में दिखा संदिग्ध

सुजानगढ़ : सुजानगढ़ के वार्ड 20 में राजकीय तेलियान स्कूल के पास मंगलवार की रात चोरों ने लाखों की नकदी और जेवरात पर हाथ साफ कर दिया। रात करीब तीन बजे आए चोरों ने घर में बने पांच कमरों में बनी 6 आलमारियां तोड़कर वारदात को अंजाम दिया।

गफूर खींची ने बताया कि उनके चचेरे भाई बाबूलाल खींची कोलकाता में रहते हैं। मकान बंद रहता है। उनका बेटा मो. अली एक हफ्ते पहले आकर 2 लाख 40 हजार रुपए नकद कमरे में बनी आलमारी के लॉकर में रखकर गया था। जो चोर उड़ा ले गए। साथ ही 6 तोला सोना और 70 तोला चांदी भी चोरी कर ले गए।

 
चोरी के बाद बिखरा पड़ा सामान।

घटना को लेकर मौके पर पहुंचे पार्षद मो. रफीक खींची ने कहा यह क्षेत्र की पहली बड़ी चोरी है। उन्होंने कहा कि घनी बस्ती के बीच बने मकान में चोरी होना चिंता की बात है। उन्होंने पुलिस प्रशासन से गश्त बढ़ाने और चोरी का खुलासा करने की मांग रखी।

बुधवार को कोतवाली पुलिस टीम ने पहुंचकर मौका मुआयना किया। पुलिस क्षेत्र में बने सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। पास के एक घर में लगे सीसीटीवी में एक बाइक पर संदिग्ध युवक रात 2.31 से 3.04 बजे के बीच आते जाते दिखाई दिए हैं।

 

Related Articles