[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सरदारशहर में ट्यूबवेल की मोटर जली,चार दिन से सप्लाई बंद:ग्रामीण परेशान, टैंकर से बुझा रहे प्यास; समाधान न होने पर आंदोलन की चेतावनी

निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसरदारशहर

सरदारशहर में ट्यूबवेल की मोटर जली,चार दिन से सप्लाई बंद:ग्रामीण परेशान, टैंकर से बुझा रहे प्यास; समाधान न होने पर आंदोलन की चेतावनी

सरदारशहर में ट्यूबवेल की मोटर जली,चार दिन से सप्लाई बंद:ग्रामीण परेशान, टैंकर से बुझा रहे प्यास; समाधान न होने पर आंदोलन की चेतावनी

सरदारशहर : सरदारशहर के मालसर गांव में पिछले चार दिनों से 230 घरों में पानी की सप्लाई बंद है। सार्वजनिक ट्यूबवेल की मोटर जलने से ग्रामीणों को पानी के लिए काफी परेशानी हो रही है। उन्हें मजबूरन पैसे देकर पानी के टैंकर मंगवाने पड़ रहे हैं।

ग्रामीण चेतनगर गुसाईं ने बताया कि गांव में अपनी योजना की टंकी है, पर उससे पूरे गांव में पानी नहीं पहुंच पाता। गांव में 1000 से ज्यादा घर हैं, लेकिन योजना से 700 से अधिक घरों को ही पानी मिलता है। शेष घर सार्वजनिक ट्यूबवेल पर निर्भर हैं। इधर आपणी योजना के अधिशासी अभियंता रामदेव पारीक ने बताया कि जो भी समस्या है उसका जल्द समाधान किया जाएगा।

ग्रामीणों ने पीएचईडी विभाग और अधिकारियों को कई बार समस्या बताई, पर मोटर ठीक नहीं हुई और न ही वैकल्पिक व्यवस्था हुई। उन्होंने तुरंत मोटर ठीक करवाकर पानी सप्लाई शुरू करने की मांग की है। ग्रामीणों ने अपनी योजना से पूरे गांव में पानी पहुंचाने की भी मांग की। चेतावनी दी है कि समाधान न होने पर आंदोलन करेंगे।

Related Articles