चूरू पुलिस ने दो विदेशी पिस्तौल और 49 कारतूस पकड़े:दो आरोपी गिरफ्तार, रोहित गोदारा गैंग से जुड़े होने की आशंका
चूरू पुलिस ने दो विदेशी पिस्तौल और 49 कारतूस पकड़े:दो आरोपी गिरफ्तार, रोहित गोदारा गैंग से जुड़े होने की आशंका
चूरू : चूरू पुलिस ने हथियारों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से दो तुर्की मेड विदेशी पिस्तौल और 49 जिंदा कारतूस बरामद हुए हैं। पुलिस के अनुसार, आरोपी किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे।आईपीएस अभिजीत सिंह पाटिल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि पुलिस टीम ने चूरू से सरदारशहर रोड पर संदिग्ध गतिविधियों के आधार पर अनिल कुमार और नितेश बागड़ी को पकड़ा। तलाशी में उनके पास से ये हथियार मिले।
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि दोनों आरोपी रोहित गोदारा गैंग से जुड़े हैं। वे हत्या जैसी किसी बड़ी वारदात की तैयारी में थे। पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर हथियारों के संबंध में पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस यह भी पता लगा रही है कि आरोपियों को ये विदेशी पिस्तौल और कारतूस कहां से मिले थे। साथ ही, इनका इस्तेमाल किस वारदात में होना था, इसकी भी जांच जारी है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2421866


