सीवरेज चैंबर ओवरफ्लो की समस्या का लिया जायजा, पालिका चेयरमैन प्रतिनिधि रिछपाल सैनी मौके पर पहुँचे
सीवरेज चैंबर ओवरफ्लो की समस्या का लिया जायजा, पालिका चेयरमैन प्रतिनिधि रिछपाल सैनी मौके पर पहुँचे
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : शैलेंद्र पारीक
नवलगढ़ : शहर के वार्ड नंबर 41 में लंबे समय से चली आ रही सीवरेज चैंबर ओवरफ्लो की समस्या को लेकर पालिका चेयरमैन प्रतिनिधि रिछपाल सैनी मौके पर पहुँचे। उन्होंने क्षेत्र का निरीक्षण करते हुए स्थानीय वार्डवासियों से सीवरेज की समस्या के संबंध में जानकारी ली।
रिछपाल सैनी ने संबंधित अधिकारियों से मौके पर ही चर्चा कर समस्या के समाधान को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों से सीवरेज चैंबर ओवरफ्लो की समस्या का जल्द से जल्द समाधान करने तथा स्थायी व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा, ताकि वार्डवासियों को परेशानी से राहत मिल सके।
इस अवसर पर रिछपाल सैनी ने कहा कि शहरवासियों की मूलभूत समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के साथ किया जाएगा। आमजन को किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं हो, इसके लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए जा रहे हैं।
मौके पर पार्षद संदीप शर्मा, पार्षद महेंद्र सैनी, लोकेश जांगिड़, पार्षद हनीफ, पार्षद रामकिशन सैनी, अनिल शर्मा, विक्की बगड़िया, दिनेश भगेरिया, मुरारी लाल इंदौरिया, संत कुमार सैन, मनीष मिश्रा, दीपक मिश्रा सहित बड़ी संख्या में वार्डवासी उपस्थित रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19




Total views : 2416787


