[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

बिरोल में बच्चों के लिए लाइब्रेरी निर्माण की रखी नींव, शिक्षा के क्षेत्र में नई पहल


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़नवलगढ़राजस्थानराज्य

बिरोल में बच्चों के लिए लाइब्रेरी निर्माण की रखी नींव, शिक्षा के क्षेत्र में नई पहल

बिरोल में बच्चों के लिए लाइब्रेरी निर्माण की रखी नींव, शिक्षा के क्षेत्र में नई पहल

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : शैलेंद्र पारीक

बिरोल : ग्राम पंचायत बिरोल में बच्चों को अध्ययन के लिए बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने की दिशा में एक नई पहल की गई। ग्राम पंचायत परिसर स्थित अटल सेवा केंद्र के ऊपर बच्चों की लाइब्रेरी निर्माण के लिए विधिवत नींव रखी गई।

लाइब्रेरी के निर्माण से क्षेत्र के बच्चों को पढ़ाई के लिए बेहतर वातावरण और आवश्यक पुस्तकों सहित अध्ययन की सुविधा उपलब्ध होने की उम्मीद है। ग्रामीणों ने इस पहल को बच्चों के शैक्षणिक विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।

इस अवसर पर नरेंद्र कड़वाल, कालूराम जांगिड़, कैलाश जांगिड़, राकेश राड़, मुरारी शर्मा, गोपीचंद सेन, मुकेश सेन, श्रीराम मेघवाल, बजरंग राड़, नेमीचंद राड़, पंकज सीगड़ सहित अनेक ग्रामीण मौजूद रहे। उपस्थित लोगों ने लाइब्रेरी निर्माण कार्य को लेकर उत्साह व्यक्त किया और इसे बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की दिशा में उपयोगी पहल बताया।

Related Articles