[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

अभाविप प्रतिनिधिमंडल ने कुलगुरु से की मुलाकात, सौंपा 19 सूत्री मांगपत्र


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

अभाविप प्रतिनिधिमंडल ने कुलगुरु से की मुलाकात, सौंपा 19 सूत्री मांगपत्र

अभाविप प्रतिनिधिमंडल ने कुलगुरु से की मुलाकात, सौंपा 19 सूत्री मांगपत्र

सीकर : पंडित दीनदयाल उपाध्याय शेखावाटी विश्वविद्यालय में छात्रहित और शैक्षणिक विकास से जुड़े विषयों को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के प्रतिनिधिमंडल ने कुलगुरु प्रो. युद्धवीर सिंह से मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने कुलगुरु का स्वागत कर विद्यार्थियों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की और 19 सूत्री मांगपत्र सौंपा।

मांगपत्र में संचालित पाठ्यक्रमों की फीस कम करने, स्नातक एवं स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में प्रवेश सीटों की बाध्यता को लेकर उचित निर्णय लेने तथा एलएलएम, एमए और एमएससी के विभिन्न विषयों में सीटें बढ़ाने की मांग रखी गई। प्रतिनिधिमंडल ने एलएलबी, बीपीएड, एमपीएड और राजस्थानी भाषा सहित नए पाठ्यक्रम शुरू करने का सुझाव भी दिया।

विद्यार्थियों के लिए छात्रावास निर्माण, सभागार, खेल परिसर और खेल मैदानों के कार्य पूरे कराने, खेल प्रशिक्षक व सामग्री उपलब्ध कराने सहित स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा एवं पार्क स्थापित करने की मांग भी रखी गई। इसके अलावा शिक्षकों-कर्मचारियों के रिक्त पदों पर स्थायी भर्ती, परीक्षा परिणामों में पारदर्शिता, सूचना के अधिकार के प्रकरणों का पारदर्शी निस्तारण और विश्वविद्यालय की विभिन्न समितियों में विद्यार्थियों का प्रतिनिधित्व सुनिश्चित करने सहित अन्य मुद्दों पर चर्चा हुई।

इकाई अध्यक्ष नवीन झाझड़िया ने कहा कि अभाविप विद्यार्थियों के हित और विश्वविद्यालय के विकास को लेकर सकारात्मक संवाद जारी रखेगी। प्रतिनिधिमंडल में विभाग संगठन मंत्री अभिनव सिंह, विकास गुर्जर, उत्तम चौधरी, राजाराम गील, रमेश भींचर, कृष्ण सेवदा, सत्येंद्र योगी और करीना सहित कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles