संत का शव मिलने पर लोहार्गल बंद:3 दिन से लापता थे, संत समाज और ग्रामीणों का प्रदर्शन; 7 दिन में आरोपियों की गिरफ्तारी का आश्वासन
संत का शव मिलने पर लोहार्गल बंद:3 दिन से लापता थे, संत समाज और ग्रामीणों का प्रदर्शन; 7 दिन में आरोपियों की गिरफ्तारी का आश्वासन
चिराना : शेखावाटी के लोहार्गल में तीन दिन से लापता बरखंडी धाम के संत सुरजदास महाराज का शव सोमवार को पहाड़ी क्षेत्र में झाड़ियों में मिला था। दुर्गम इलाका होने के कारण प्रशासन सोमवार को शव नहीं निकाल पाया, जिससे संत समाज में नाराजगी थी।

लोहार्गल बंद कर धरना प्रदर्शन
मंगलवार को संत समाज और ग्रामीणों ने लोहार्गल बंद कर धरना प्रदर्शन किया। जयपुर से आई एसडीआरएफ की 7 सदस्यीय टीम ने एचसी ओमप्रकाश के नेतृत्व में ग्रामीणों की मदद से मंगलवार दोपहर तक संत सुरजदास का शव पहाड़ी से निकाला। इसके बाद लोहार्गल से गोल्याणा तक शवयात्रा निकाली गई और गोल्याणा सर्किल पर शव रखकर प्रदर्शन किया गया।

गोल्याणा सर्किल पर शव रखकर प्रदर्शन
झुंझुनूं एएसपी देवेंद्र सिंह और नवलगढ़ उपखंड अधिकारी प्रांजल कंवर मौके पर पहुंचे। उन्होंने संतों से बातचीत की और कई मांगों पर सहमति बनी। इनमें 7 दिन के अंदर दोषियों को गिरफ्तार करना, लोहार्गल पुलिस चौकी पर कर्मचारी तैनात करना, रात में लोहार्गल में प्रवेश बंद करना और असामाजिक तत्वों पर निगरानी रखना शामिल है।

बातचीत में कई मांगों पर सहमति बनी
प्रशासन के आश्वासन के बाद संत के शव को पोस्टमार्टम के लिए नवलगढ़ जिला अस्पताल ले जाया गया। पोस्टमार्टम के बाद किरोड़ी धाम में संत सुरजदास महाराज का अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान पूर्व विधायक डॉ. राजकुमार शर्मा सहित सैकड़ों ग्रामीण और संत समाज मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2416450

