[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

बीजेपी विधायक का वॉट्सएप हैक, परिचित से रुपए मांगे:कहा- UPI काम नहीं कर रहा है, 2 घंटे में पैसे लौटा दूंगा; MLA को अपील जारी करनी पड़ी


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

बीजेपी विधायक का वॉट्सएप हैक, परिचित से रुपए मांगे:कहा- UPI काम नहीं कर रहा है, 2 घंटे में पैसे लौटा दूंगा; MLA को अपील जारी करनी पड़ी

बीजेपी विधायक का वॉट्सएप हैक, परिचित से रुपए मांगे:कहा- UPI काम नहीं कर रहा है, 2 घंटे में पैसे लौटा दूंगा; MLA को अपील जारी करनी पड़ी

झुंझुनूं : झुंझुनूं बीजेपी विधायक राजेंद्र भांबू का वॉट्सऐप अकाउंट हैक होने का मामला सामने आया है। हैकर ने विधायक के परिचितों को मैसेज भेजकर 45 हजार रुपए ट्रांसफर करने को कहा। मैसेज में UPI काम नहीं करने और तत्काल रुपयों की जरूरत होने की बात कही गई। साथ ही रकम 2 घंटे में वापस लौटाने का भरोसा दिया गया।

मामला मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे का है। विधायक भांबू के नंबर से अचानक कई लोगों के पास रुपए मांगने वाले मैसेज पहुंचने लगे। इसके बाद परिचितों ने विधायक से संपर्क किया, तब अकाउंट हैक होने की जानकारी सामने आई।

विधायक की पहचान का सहारा लेकर मांगी रकम

हैकर पहले विधायक के परिचितों को मैसेज करता और सामने वाला व्यक्ति विधायक समझकर जवाब देता। इसके बाद मदद के नाम पर रुपए मांगे जाते। एक चैट में हैकर ने लिखा- ‘हाय ! एक छोटी सी हेल्प चाहिए थी।’ सामने वाले ने जवाब दिया- ‘यस सर, आदेश करें।’

इसके बाद हैकर ने UPI काम नहीं करने की बात कहते हुए 45 हजार रुपए मांगे और कहा कि रुपए 2 घंटे में वापस कर देगा। इसके बाद 9161026948 नंबर भेजकर इस पर रुपए ट्रांसफर करने को कहा गया।

दूसरी चैट में भी इसी तरह मांगे रुपए

दूसरी चैट में भी लगभग इसी तरीके से बातचीत की गई। हैकर ने पहले UPI काम नहीं करने की बात कही। इसके बाद 45 हजार रुपए की जरूरत बताते हुए 2 घंटे में रकम वापस करने का भरोसा दिया। सामने वाले व्यक्ति ने G-Pay या Phone-Pay नंबर पूछा तो जवाब में वही 9161026948 नंबर भेजा गया। हालांकि रुपए ट्रांसफर नहीं किए गए।

विधायक की अपील- पैसे ट्रांसफर न करें

मामला सामने आने के बाद विधायक राजेंद्र भांबू की ओर से लोगों से सतर्क रहने की अपील की गई है। उन्होंने कहा कि उनके नंबर से यदि कोई व्यक्ति रुपए की मांग करता है तो उस पर भरोसा न करें और किसी भी स्थिति में पैसे ट्रांसफर नहीं करें। साथ ही संदिग्ध मैसेज या लिंक का जवाब नहीं देने की अपील की।

विधायक ने लोगों से कहा कि उनके नंबर से आने वाले किसी भी संदिग्ध संदेश पर OTP, UPI PIN, बैंक खाते की जानकारी, पासवर्ड या अन्य निजी जानकारी साझा न करें। उन्होंने बताया कि उनके नंबर से कितने लोगों को मैसेज भेजे गए हैं, इसकी जानकारी जुटाई जा रही है। इस संबंध में पुलिस को भी सूचना दे दी गई है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet