[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

अरोड़वंश सभा समिति ने नवनिर्वाचित नगरपालिका अध्यक्ष नीलम हरवीर सहारण का किया अभिनंदन


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यहनुमानगढ़

अरोड़वंश सभा समिति ने नवनिर्वाचित नगरपालिका अध्यक्ष नीलम हरवीर सहारण का किया अभिनंदन

पुष्पगुच्छ व स्मृति चिह्न भेंट कर दी बधाई, विकास कार्यों को लेकर की चर्चा

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान

रावतसर : रावतसर नगरपालिका की नवनिर्वाचित अध्यक्ष नीलम हरवीर सहारण को बधाई और शुभकामनाएं देने वालों का सिलसिला जारी है। इसी क्रम में श्री अरोड़वंश सभा समिति, रावतसर के प्रतिनिधिमंडल ने उनके निवास पर पहुंचकर अभिनंदन किया। समिति की ओर से उन्हें पुष्पगुच्छ एवं स्मृति चिह्न भेंट कर नगरपालिका अध्यक्ष निर्वाचित होने पर शुभकामनाएं दी गईं।

इस दौरान समिति के राजेश पाहवा, रमेश सचदेवा, विशम्बर धूड़िया, दिनेश चुघ, एडवोकेट सुनील भराड़ा, सुरेश, नरेश, ललित अरोड़ा, सुरेश धूड़िया और प्रेम धूड़िया सहित समाज के कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

समाज के प्रतिनिधियों ने नीलम हरवीर सहारण को उनके कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में रावतसर नगरपालिका क्षेत्र में विकास एवं जनसेवा से जुड़े कार्यों को गति मिलने की उम्मीद है। इस दौरान नगर के विकास और सामाजिक विषयों को लेकर भी चर्चा हुई।

समाज के सहयोग से जनहित में कार्य करने की बात

सम्मान से अभिभूत नवनिर्वाचित नगरपालिका अध्यक्ष नीलम हरवीर सहारण ने अरोड़वंश सभा समिति एवं समाज के लोगों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि समाजजनों की ओर से मिला स्नेह, सम्मान और शुभकामनाएं उनके लिए प्रेरणादायी हैं। उन्होंने कहा कि वे जनहित से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता देते हुए सभी के सहयोग और मार्गदर्शन के साथ नगरपालिका क्षेत्र के विकास के लिए प्रयास करेंगी। मुलाकात के दौरान समाजजनों और नगरपालिका अध्यक्ष के बीच सौहार्दपूर्ण वातावरण में विभिन्न सामाजिक एवं नगर विकास से जुड़े विषयों पर भी चर्चा हुई।

Related Articles