[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

पूर्व विधायक भंवरू खां की पोती आरजू खान बनीं डॉक्टर


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़फतेहपुरराजस्थानराज्यसीकर

पूर्व विधायक भंवरू खां की पोती आरजू खान बनीं डॉक्टर

चिकित्सा क्षेत्र में हासिल की सफलता, परिवार के साथ फतेहपुर क्षेत्र में खुशी का माहौल

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान

फतेहपुर : फतेहपुर क्षेत्र के पूर्व विधायक मरहूम भंवरू खां की पोती आरजू खान ने चिकित्सा क्षेत्र में सफलता हासिल कर डॉक्टर बनने का गौरव प्राप्त किया है। आरजू की इस उपलब्धि पर परिवार के साथ पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है। परिजनों, जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने आरजू को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

आरजू खान ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता याकूब खान और परिवार के सहयोग को दिया। उन्होंने मेहनत, लगन और दृढ़ संकल्प के साथ चिकित्सा शिक्षा पूरी कर यह मुकाम हासिल किया।

ग्रामीण क्षेत्र की बेटियों के लिए बनीं प्रेरणा

आरजू खान की सफलता को क्षेत्र की बेटियों के लिए प्रेरणादायक बताया जा रहा है। परिवार के लोगों ने कहा कि आरजू ने यह साबित किया है कि ग्रामीण परिवेश से आने वाली बेटियां भी मेहनत और लगन के दम पर उच्च शिक्षा के क्षेत्र में सफलता हासिल कर सकती हैं।

परिजनों के अनुसार मरहूम भंवरू खां शिक्षा और क्षेत्र के विकास को लेकर हमेशा प्रयासरत रहे। ऐसे में उनकी पोती का डॉक्टर बनना परिवार के लिए विशेष खुशी का अवसर है।

विधायक सहित लोगों ने दी बधाई

आरजू खान की सफलता पर वर्तमान विधायक हाकम अली खान, जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों और ग्रामीणों ने उन्हें एवं उनके परिवार को बधाई दी। लोगों ने आरजू के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए चिकित्सा क्षेत्र में बेहतर सेवाएं देने की शुभकामनाएं दीं।

आरजू की उपलब्धि से याकूब खान के परिवार में जश्न का माहौल है। परिजनों और शुभचिंतकों ने कहा कि आरजू की सफलता परिवार के साथ-साथ फतेहपुर क्षेत्र के लिए भी खुशी का विषय है।

Related Articles