राष्ट्रीय नवाचारी शिक्षक सम्मान से सम्मानित हुए प्रधानाध्यापक संदीप चाहर
राष्ट्रीय नवाचारी शिक्षक सम्मान से सम्मानित हुए प्रधानाध्यापक संदीप चाहर
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : लतीफ खान
बिसाऊ : राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय दुलचास के नवाचारी प्रधानाध्यापक संदीप चाहर को कुरुक्षेत्र में आयोजित राष्ट्रीय शैक्षिक संगोष्ठी एवं राष्ट्रीय नवाचारी शिक्षक सम्मान-2026 में सम्मानित किया गया। शिक्षा सागर फाउंडेशन की ओर से आयोजित कार्यक्रम में देश के 26 राज्यों से करीब 200 शिक्षक एवं शिक्षाविद शामिल हुए।
संदीप चाहर को शिक्षा में नवाचार, रचनात्मक गतिविधियों और विद्यार्थियों की सक्रिय सहभागिता के लिए राष्ट्रीय स्तर पर सम्मान मिला। उनके नेतृत्व में भामाशाहों के सहयोग से विद्यालय में कंप्यूटर प्रयोगशाला, पुस्तकालय, सीसीटीवी, स्मार्ट कक्षा-कक्ष और वाई-फाई सहित विभिन्न सुविधाओं का विकास हुआ है।
चाहर ने सम्मान विद्यार्थियों, शिक्षकों और भामाशाहों को समर्पित किया। सम्मान मिलने पर विद्यालय परिवार और क्षेत्र के शिक्षकों ने उन्हें बधाई देते हुए इसे जिले के लिए गौरव का विषय बताया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2413252


