765 केवी बिजली लाइन के तार चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश, छह आरोपी गिरफ्तार
765 केवी बिजली लाइन के तार चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश, छह आरोपी गिरफ्तार
सिंघाना : पुलिस ने 765 केवी उच्चदाब बिजली लाइन के तार चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। एक विधि से संघर्षरत बालक को भी निरुद्ध किया गया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से बिना नंबर की पिकअप, एक स्विफ्ट कार, 1 लाख 28 हजार 500 रुपए नकद और तार काटने के उपकरण बरामद किए हैं।
पुलिस के अनुसार 28 सितंबर को जिला विशेष दल की सूचना पर सिंघाना थाना पुलिस ने कुठानियां जोहड़ क्षेत्र में अमरपुरा-कुठानियां कच्चे रास्ते पर नाकाबंदी की। इस दौरान सामने से बिना नंबर की पिकअप और उसके पीछे स्विफ्ट कार आती दिखाई दी। पुलिस को देखकर दोनों वाहनों में सवार लोग भागने लगे, जिन्हें घेराबंदी कर पकड़ा गया। जांच में पिकअप से 765 केवी बिजली लाइन के चोरी किए गए एल्युमिनियम तार बरामद हुए।
पुलिस ने महेश कुमार उर्फ कुंभाकाला, अजय उर्फ कालू, दुष्यंत उर्फ मोनू, अनिल, अमित जाखड़ और हिमांशु उर्फ लाला को गिरफ्तार किया। आरोपियों के पास से कुल 1,28,500 रुपए भी बरामद हुए। पूछताछ में आरोपियों ने तार को गिरोह के सरगना महेश उर्फ कुंभाकाला के साथ हिस्सेदारी के बाद बेचने के लिए ले जाने की बात बताई। पुलिस ने दोनों वाहन और तार काटने के उपकरण जब्त कर प्रकरण दर्ज किया है। आरोपियों से पूछताछ जारी है।
कार्रवाई पुलिस अधीक्षक कावेन्द्र सिंह सागर के निर्देश, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक देवेंद्र सिंह राजावत के मार्गदर्शन, बुहाना वृत्ताधिकारी मंजू चौहान के पर्यवेक्षण तथा सिंघाना थानाधिकारी सुगन सिंह के नेतृत्व में गठित टीम ने की। कार्रवाई में सिंघाना थाना पुलिस और जिला विशेष दल चिड़ावा की टीम शामिल रही।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2413224


