सिंघाना में जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का समापन:250 से ज्यादा खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम, सिंघाना ने जीते 16 स्वर्ण और 11 रजत पदक
सिंघाना में जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का समापन:250 से ज्यादा खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम, सिंघाना ने जीते 16 स्वर्ण और 11 रजत पदक
सिंघाना : सिंघाना कस्बे के राजकीय उच्च माध्यमिक स्कूल में आयोजित 70वीं जिला स्तरीय 17 व 19 वर्षीय छात्र-छात्रा खेलकूद प्रतियोगिता का सोमवार को समापन हुआ। प्रतियोगिता में जिले के करीब 25 स्कूलों के 250 से अधिक खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया।प्रतियोगिता में राजकीय उच्च माध्यमिक स्कूल सिंघाना के खिलाड़ियों ने भी शानदार प्रदर्शन करते हुए अपनी-अपनी श्रेणियों में बेहतरीन खेल का प्रदर्शन किया। स्कूल के खिलाड़ियों ने 16 स्वर्ण एवं 11 रजत पदक हासिल कर स्कूल का नाम रोशन किया। खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर स्कूल परिवार और क्षेत्रवासियों ने खुशी जताई।
समापन समारोह में स्कूल के प्रधानाचार्य राजेश सोमरा सहित उपप्रधानाचार्य, शारीरिक शिक्षक एवं स्कूल परिवार के सदस्यों ने विजेता खिलाड़ियों को बधाई दी। प्रधानाचार्य ने कहा कि खेल छात्रों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। नियमित खेल गतिविधियों से छात्रों में अनुशासन, आत्मविश्वास और टीम भावना विकसित होती है।
उन्होंने खिलाड़ियों को भविष्य में भी इसी तरह मेहनत करते हुए राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर स्कूल और क्षेत्र का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया। प्रतियोगिता के सफल आयोजन में स्कूल के शारीरिक शिक्षकों, निर्णायकों एवं समस्त स्टाफ का सहयोग रहा।
ये रहे मौजूद
प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों और शिक्षकों में खासा उत्साह देखने को मिला। इस मौके पर डॉ सुशीला डांगी, मुक्ता नागर, संतोष, पिंकी, बलवीर यादव, दर्शना, पार्वती, भावना जांगिड़, सरोज कुमारी, अनिता जांगिड़ सहित अनेक लोग मौजूद थे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2413012


