[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

श्रीमाधोपुर के इस्कॉन सेंटर में गोवर्धन पूजा और अन्नकूट उत्सव:बच्चों ने कृष्ण लीला का मंचन किय ; दीपदान, कथा, कीर्तन और आरती हुई


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यश्रीमाधोपुरसीकर

श्रीमाधोपुर के इस्कॉन सेंटर में गोवर्धन पूजा और अन्नकूट उत्सव:बच्चों ने कृष्ण लीला का मंचन किय ; दीपदान, कथा, कीर्तन और आरती हुई

श्रीमाधोपुर के इस्कॉन सेंटर में गोवर्धन पूजा और अन्नकूट उत्सव:बच्चों ने कृष्ण लीला का मंचन किय ; दीपदान, कथा, कीर्तन और आरती हुई

श्रीमाधोपुर : श्रीमाधोपुर के इस्कॉन सेंटर लक्ष्मीनारायण मंदिर में शुक्रवार रात गोवर्धन पूजा और अन्नकूट उत्सव मनाया गया। मंदिर में भगवान को अन्नकूट का भोग लगाया गया और दीपदान हुआ। बच्चों ने गोवर्धन लीला का मंचन किया। उत्सव में भगवान श्रीकृष्ण की भक्ति के साथ बच्चों की नाट्य प्रस्तुतियां आकर्षण का केंद्र रहीं।

कार्यक्रम में कथा, कीर्तन, आरती और गोवर्धन परिक्रमा हुई। इसके साथ नाट्य और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी हुईं। आयोजन के अंत में भगवान की आरती की गई। इस्कॉन के यश प्रभु और केशव प्रभु ने बताया कि कार्तिक माह का गोवर्धन पूजा पर्व भागवत पुराण की कथा से जुड़ा है। मान्यता के अनुसार भगवान श्रीकृष्ण ने ब्रजवासियों को इंद्र की पूजा के बजाय गोवर्धन पर्वत और प्रकृति की पूजा करने का संदेश दिया था।

इससे नाराज होकर इंद्र ने मूसलाधार बारिश शुरू कर दी। तब भगवान कृष्ण ने अपनी कनिष्ठ अंगुली पर गोवर्धन पर्वत उठाया। इससे उन्होंने ब्रजवासियों और उनके पशुधन को बारिश से बचाया। उन्होंने बताया कि इस लीला के माध्यम से भगवान ने इंद्र का अभिमान दूर किया। साथ ही प्रकृति के महत्व का संदेश दिया। कार्यक्रम में बच्चों की ओर से कृष्ण भक्ति और गोवर्धन पूजा पर आधारित नाट्य प्रस्तुति दी गई। यह प्रस्तुति कार्यक्रम का विशेष आकर्षण रही।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet