शिश्यु में एक रात में करीब 90 नोजल चोरी:एक महीने में 600 से ज्यादा फव्वारा नोजल पार, हनुमान वाली कोठी के पास किसानों के खेत निशाने पर
शिश्यु में एक रात में करीब 90 नोजल चोरी:एक महीने में 600 से ज्यादा फव्वारा नोजल पार, हनुमान वाली कोठी के पास किसानों के खेत निशाने पर
रानोली : रानोली के शिश्यु गांव में किसानों के खेतों से फव्वारा नोजल चोरी होने की घटनाएं जारी हैं। बीती रात हनुमान वाली कोठी के पास खेतों से करीब 90 नोजल चोरी हुए। जानकारी के अनुसार, चोर किसान राजेंद्र कुमावत के खेत से 27 नोजल ले गए। आसपास के खेतों से भी नोजल चोरी हुए। चोरों ने एक खेत के बाद तीन खेत छोड़कर दूसरे खेत को निशाना बनाया।
रानोली और आसपास के इलाकों में करीब एक महीने से नोजल चोरी करने वाला गिरोह सक्रिय है। अब तक किसानों के खेतों से 600 से ज्यादा नोजल चोरी होने की जानकारी सामने आई है। हाल की चोरियों में रानोली थाना पुलिस अब तक किसी वारदात का खुलासा नहीं कर पाई है। किसानों ने पुलिस से रात में गश्त बढ़ाने, चोरी रोकने और आरोपियों को गिरफ्तार कर नोजल बरामद करने की मांग की है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2536334

