[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

70वीं जिला स्तरीय खेलकूद में वॉलीबॉल-खो-खो-कुश्ती में बनगोठड़ी स्कूल फर्स्ट:योगासन में गोल्ड और सिल्वर मेडल, भामाशाहों ने स्कूल में दिए 15 वॉलीबॉल


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़पिलानीराजस्थानराज्य

70वीं जिला स्तरीय खेलकूद में वॉलीबॉल-खो-खो-कुश्ती में बनगोठड़ी स्कूल फर्स्ट:योगासन में गोल्ड और सिल्वर मेडल, भामाशाहों ने स्कूल में दिए 15 वॉलीबॉल

70वीं जिला स्तरीय खेलकूद में वॉलीबॉल-खो-खो-कुश्ती में बनगोठड़ी स्कूल फर्स्ट:योगासन में गोल्ड और सिल्वर मेडल, भामाशाहों ने स्कूल में दिए 15 वॉलीबॉल

पिलानी : राजकीय स्कूल बनगोठड़ी की छात्राओं ने 70वीं जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में वॉलीबॉल, खो-खो, कुश्ती और योगासन में पदक जीते। इस प्रदर्शन पर स्कूल में सम्मान समारोह हुआ। समारोह में भामाशाहों ने हर खिलाड़ी को ट्रैक सूट देने की घोषणा की और स्कूल को वॉलीबॉल भेंट किए।

वॉलीबॉल-खो-खो-कुश्ती में फर्स्ट

जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में स्कूल की छात्राओं ने 17 और 19 वर्षीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता में पहला स्थान हासिल किया। 19 वर्षीय खो-खो प्रतियोगिता में भी छात्राएं प्रथम रहीं। 61 किग्रा भार वर्ग की कुश्ती में पहला स्थान मिला। योगासन में एक गोल्ड और एक सिल्वर मेडल प्राप्त किया। इस ऐतिहासिक प्रदर्शन पर विद्यालय प्राचार्य अनुजा जाखड़, उप प्राचार्य कर्ण सिंह पूनिया और समस्त स्टाफ ने खिलाड़ियों का सम्मान किया। टीम कोच अनिता और टीम प्रभारियों का भी सम्मान कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।

भामाशाहों ने की ट्रैक सूट की घोषणा

इस अवसर पर भामाशाह जोगेन्द्र भालोठिया और विनोद पूनिया ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। दोनों ने प्रत्येक खिलाड़ी को ट्रैक सूट देने की घोषणा की।

स्कूल को भेंट किए वॉलीबॉल

इसके अलावा सुनीता सुरेन्द्र बांगड़वा ने 10 वॉलीबॉल स्कूल को भेंट किए। प्रीतम पूनियां ने 5 वॉलीबॉल नेट सहित स्कूल को भेंट किए।कार्यक्रम में भाजपा नेता विनोद पूनिया, पूर्व सरपंच जोगेन्द्र भालोठिया, सूरत सिंह, उम्मेद सिंह, मुकेश कुमार, कृष्ण कुमार, सुरेन्द्र, वीरेन्द्र, मीरसिंह, ओमवीर (कोच) और अभिभावकों सहित अन्य अतिथि मौजूद रहे।

Related Articles