DUSU के संयुक्त सचिव लक्ष्यराज सिंह का पिलानी में भव्य स्वागत
पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव सिंह शेखावत के आवास पर हुआ अभिनंदन
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : निरंजन सैन
पिलानी : दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ के 2026 चुनाव में संयुक्त सचिव चुने गए अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के प्रत्याशी लक्ष्यराज सिंह के पिलानी आगमन पर पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष एवं प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राजीव सिंह शेखावत के आवास पर स्वागत किया गया। डूसू चुनाव परिणामों में लक्ष्यराज सिंह ने संयुक्त सचिव पद पर जीत दर्ज की है।
डॉ. जसवंत सिंह शेखावत के आतिथ्य में हुए कार्यक्रम में लक्ष्यराज सिंह का स्वागत किया गया। उन्होंने राजीव सिंह शेखावत से मुलाकात कर मार्गदर्शन लिया। इस दौरान राजीव सिंह शेखावत ने उन्हें चुनाव में सफलता के लिए शुभकामनाएं दीं। लक्ष्यराज सिंह ने भी स्नेह, सहयोग और मार्गदर्शन के लिए आभार जताया।
इस अवसर पर पिलानी विद्या विहार नगर पालिका चेयरमैन सिकंदर देवना, उपाध्यक्ष पृथ्वी सिंह बालापोता, प्रवीण सिंह बनगोठड़ी, सुनील झेरली, पार्षद नरेंद्र गुर्जर, मोहित सैनी, अनिल महला, सुमित, सिद्धार्थ जाखड़, अनिरुद्ध सिंह राठौड़, मनीष चोटिया, जीतू सिंह राठौड़, विजय सिंह राठौड़, सुनील कुल्हरी सहित अन्य युवा और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2410555


