[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

जिला मुख्यालय पर जेजे फार्मेसी एंड क्लिनिक का भव्य उद्घाटन


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

जिला मुख्यालय पर जेजे फार्मेसी एंड क्लिनिक का भव्य उद्घाटन

सभापति विनय गोयनका ने फीता काटकर किया शुभारंभ

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान

चूरू : जिला मुख्यालय पर रैन बसेरा के पास जेजे फार्मेसी एंड क्लिनिक का उद्घाटन समारोह आयोजित किया गया। नगर परिषद सभापति विनय कुमार गोयनका ने फीता काटकर क्लिनिक का विधिवत शुभारंभ किया। कार्यक्रम में इंसानियत एकता सेवा समिति के संस्थापक करामत खान और पार्षद बाबू इस्माईल खान विशिष्ट अतिथि रहे।

सभापति गोयनका ने कहा कि बेहतर स्वास्थ्य के लिए चिकित्सा सेवाओं के साथ स्वच्छता का भी विशेष महत्व है। उन्होंने लोगों से स्वच्छता बनाए रखने का आह्वान किया। क्लिनिक के संचालक जाहिद कुरैशी ने अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया।

कार्यक्रम में आदिल खान, जमील खान, जुबेर खान, जाफर खान, सुरेश सारस्वत, अरुण भूरिया, मोहम्मद अदनान, इमरान बहलीम, मोहम्मद मुख्तार, समीर खान, साहिल, इरफान सहित अनेक लोग मौजूद रहे। अंत में जुबेर कुरैशी ने अतिथियों और उपस्थित लोगों का आभार जताया।

Related Articles