[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

स्वर्गीय मुकेश पचार की 11वीं पुण्यतिथि पर मंड्रेला में रक्तदान शिविर, 58 यूनिट रक्त हुआ संग्रहित


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़मंड्रेलाराजस्थानराज्य

स्वर्गीय मुकेश पचार की 11वीं पुण्यतिथि पर मंड्रेला में रक्तदान शिविर, 58 यूनिट रक्त हुआ संग्रहित

स्वर्गीय मुकेश पचार की 11वीं पुण्यतिथि पर मंड्रेला में रक्तदान शिविर, 58 यूनिट रक्त हुआ संग्रहित

मंड्रेला : स्वर्गीय मुकेश पचार की 11वीं पुण्यतिथि के अवसर पर हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मंड्रेला में रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। शिविर में रक्तदाताओं ने उत्साह के साथ भाग लेते हुए 58 यूनिट रक्तदान किया। रक्तदान शिविर का शुभारंभ सीएचसी प्रभारी डॉ. प्रदीप शर्मा एवं अशोक नूनिया ने किया। कार्यक्रम का आयोजन मनोज पचार, धर्मेंद्र पचार, संजय खरबास एवं पचार परिवार की ओर से किया गया।

इस अवसर पर पचार परिवार के सदस्यों ने स्वर्गीय मुकेश पचार की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर पुष्प अर्पित किए तथा श्रद्धांजलि दी। परिवार की ओर से आयोजित रक्तदान शिविर के माध्यम से पुण्यतिथि को सामाजिक सेवा से जोड़ने का संदेश दिया गया।

शिविर में रक्तदान करने वाले सभी रक्तदाताओं को पचार परिवार की ओर से प्रमाण पत्र एवं प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। परिवार ने रक्तदाताओं के योगदान के लिए उनका आभार व्यक्त करते हुए कहा कि रक्तदान जरूरतमंद लोगों के लिए महत्वपूर्ण सहायता साबित होता है।

कार्यक्रम में अनिल कस्वा, प्रदीप मान, हिंदू युवा वाहिनी जिला उपाध्यक्ष विकास मेघवाल, भीवराम पचार, कमल पचार सहित अनेक गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। पचार परिवार ने शिविर को सफल बनाने में सहयोग करने वाले सभी रक्तदाताओं, समर्पण ब्लड बैंक झुंझुनूं एवं सहयोगकर्ताओं का धन्यवाद ज्ञापित किया।

इस दौरान सुनील फाड़ल, राजेश फाड़ल, कुलदीप शास्त्री, अजय मान, पूर्व सरपंच सुभाष नीलम मेघवाल, राजेश फाण्डल, सुभाष पेंटर, सरपंच हवासिंह यादव, उर्मिला, सुमन, खुशी, साक्षी, प्रिया, प्रशांत मान, लक्ष्य, विराट, प्रवीण, राजेश, अनिल, रामनारायण, महेंद्र महला, सुभाष मिल, रोहितास मिल, यस एवं अर्जुन पचार सहित अन्य नागरिक उपस्थित रहे।

Related Articles