कबड्डी में राइजिंग स्टार का दबदबा, 12 गोल्ड मेडल के साथ झुंझुनूं जिले का चैंपियन बना विद्यालय
अंडर-14 बालक वर्ग में शानदार प्रदर्शन, कोच दिलबर सिंह के नेतृत्व में खिलाड़ियों ने लहराया परचम
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : शैलेंद्र पारीक
नवलगढ़ : जिला स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता में राइजिंग स्टार कॉन्वेंट स्कूल, निरबाणों की ढाणी, देवीपुरा नवलगढ़ के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन किया। अंडर-14 बालक वर्ग में विद्यालय की टीम ने बेहतरीन खेल कौशल और टीम भावना का प्रदर्शन करते हुए जिला स्तर पर विजेता का खिताब अपने नाम किया।
विद्यालय के डायरेक्टर विक्रम सिंह ने बताया कि प्रतियोगिता में विद्यालय के 12 खिलाड़ियों ने गोल्ड मेडल हासिल किए। खिलाड़ियों ने पूरी प्रतियोगिता के दौरान शानदार प्रदर्शन करते हुए अपने खेल कौशल, अनुशासन और जोश का परिचय दिया। कोच दिलबर सिंह के नेतृत्व में खिलाड़ियों ने एकजुट होकर मुकाबलों में बेहतर प्रदर्शन किया।
प्रतियोगिता में खिलाड़ियों के प्रदर्शन से विद्यालय परिवार, अभिभावकों एवं विद्यार्थियों में खुशी का माहौल है। विद्यालय प्रबंधन ने विजेता खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए उनकी उपलब्धि पर बधाई दी।
विद्यालय के प्रिंसिपल प्रदीप जांगिड़ ने विजेता टीम के सभी खिलाड़ियों एवं प्रशिक्षकों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि विद्यालय विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ-साथ खेलों में भी आगे बढ़ने के लिए लगातार प्रोत्साहित करता है। खेल विद्यार्थियों में अनुशासन, आत्मविश्वास, टीम भावना और नेतृत्व क्षमता विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
राइजिंग स्टार स्कूल की इस उपलब्धि से देवीपुरा नवलगढ़ क्षेत्र के साथ झुंझुनूं जिले में भी विद्यालय का नाम गौरवान्वित हुआ है। खिलाड़ियों की सफलता से विद्यालय के अन्य विद्यार्थियों में भी खेलों के प्रति उत्साह बढ़ा है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2410434

