[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

आंगन मिलन सेवा समारोह आयोजित, महिलाओं को सरकारी योजनाओं की दी जानकारी


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़डूंडलोदराजस्थानराज्य

आंगन मिलन सेवा समारोह आयोजित, महिलाओं को सरकारी योजनाओं की दी जानकारी

आंगन मिलन सेवा समारोह आयोजित, महिलाओं को सरकारी योजनाओं की दी जानकारी

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : शैलेंद्र पारीक

डूंडलोद : विकसित भारत जन सेवा अभियान के तहत महिला एवं बाल विकास विभाग नवलगढ़ की ओर से शनिवार को डूंडलोद स्थित आंगनबाड़ी केंद्र कोड 81 में आंगन मिलन सेवा समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि डूंडलोद नगरपालिका की नवनिर्वाचित उपाध्यक्ष यास्मीन बानो रहीं।

कार्यक्रम में महात्मा गांधी विद्यालय डूंडलोद के प्रधानाचार्य कमल शर्मा, संस्कृत स्कूल डूंडलोद की प्रधानाध्यापिका संतोष तथा नगरपालिका उपाध्यक्ष प्रतिनिधि आफताब भाईजान विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती पूजन के साथ हुआ। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता संतोष शर्मा, ज्योति गिल, सुनीता प्रजापत एवं सावित्री सैनी ने अतिथियों का स्वागत किया।

महिला पर्यवेक्षक शबाना ने गर्भवती महिलाओं को संतुलित आहार, टीकाकरण, स्वच्छता तथा बच्चों के सर्वांगीण विकास से संबंधित विभिन्न सरकारी योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने महिलाओं से सरकारी योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने का आह्वान किया।

इस अवसर पर महिलाओं की गोद भराई एवं बच्चों का अन्नप्राशन संस्कार भी कराया गया। कार्यक्रम में मौजूद अतिथियों ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं के कार्यों की सराहना करते हुए उनका सम्मान किया। समारोह में कमलेश वर्मा, सुशीला सैनी, रेनू, विमला, लक्ष्मी देवी, अनीता सहित महिलाएं एवं अन्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन सहीराम खटोड़ ने किया।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet