हवेलियों के संरक्षण का संदेश, पेंटिंग प्रतियोगिता की प्रतिभाओं का हुआ सम्मान
हवेलियों के संरक्षण का संदेश, पेंटिंग प्रतियोगिता की प्रतिभाओं का हुआ सम्मान
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : शैलेंद्र पारीक
नवलगढ़ : विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर नवलगढ़ की ऐतिहासिक हवेलियों एवं भित्ति चित्रों के संरक्षण को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। नवलगढ़ क्लब संस्थान एवं इंटेक नवलगढ़ के संयुक्त तत्वावधान में जांगिड़ अस्पताल परिसर में आयोजित कार्यक्रम में पेंटिंग प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. दयाशंकर जांगिड़ ने की। मुख्य अतिथि समाजसेवी कैलाश चोटिया रहे, जबकि विशिष्ट अतिथि इंजीनियर भंवरलाल जांगिड़ रहे। पेंटिंग प्रतियोगिता में कक्षा 8वीं के जामेश खंडोलिया ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। निरमा जोया की टीम द्वितीय तथा कक्षा 10वीं के छात्र विशाल चोबदार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। विजेता प्रतिभाओं को अतिथियों ने सम्मानित किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डॉ. दयाशंकर जांगिड़ ने कहा कि नवलगढ़ की हवेलियां और उनके भित्ति चित्र शहर की ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक पहचान हैं। इन्हें देखने के लिए देश-विदेश से पर्यटक नवलगढ़ आते हैं। ऐसे में हम सभी का कर्तव्य है कि इन ऐतिहासिक धरोहरों को जीर्ण-शीर्ण होने से बचाएं और भित्ति चित्रों को नुकसान न पहुंचने दें।
उन्होंने कहा कि 15, 16 और 17 नवंबर को नवलगढ़ फेस्टिवल का आयोजन प्रस्तावित है। इसमें प्रवासी बंधु भी भाग लेंगे। फेस्टिवल को लेकर तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। इस दौरान उत्कृष्ट सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे तथा पर्यटकों और प्रवासी बंधुओं को नवलगढ़ के प्रमुख दर्शनीय एवं ऐतिहासिक स्थलों का भ्रमण करवाया जाएगा।
मुख्य अतिथि समाजसेवी कैलाश चोटिया ने कहा कि नवलगढ़ की ऐतिहासिक विरासत को संरक्षित रखना सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि सभी मिलकर नवलगढ़ फेस्टिवल को सफल बनाने में सहयोग करेंगे।
भारी बारिश के बावजूद कार्यक्रम में अश्विनी कुमार महर्षि, मोहनलाल चूड़ीवाल, मेजर डीपी शर्मा, जितेंद्र सीए, मुरली मनोहर चोबदार, जगदीश प्रसाद जांगिड़, डॉ. मनीष, डॉ. मीनाक्षी, पीरामल दायमा, केके डीडवानिया, रमाकांत सोनी, जगदीश प्रसाद सैनी, आनंद कारी सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2410435

