[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

चूरू में पुलिसकर्मी की कार को ट्रक ने मारी टक्कर:कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुई, एयरबैग खुलने से कोई घायल नहीं


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

चूरू में पुलिसकर्मी की कार को ट्रक ने मारी टक्कर:कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुई, एयरबैग खुलने से कोई घायल नहीं

चूरू में पुलिसकर्मी की कार को ट्रक ने मारी टक्कर:कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुई, एयरबैग खुलने से कोई घायल नहीं

चूरू : चूरू के भालेरी रोड पर आपणी योजना के पास शनिवार देर रात एक ट्रक और कार की टक्कर हो गई। इस हादसे में पुलिसकर्मी मनीराम की कार बुरी तरह खराब हो गई। अच्छी बात यह रही कि इस दुर्घटना में कोई घायल नहीं हुआ। कार में लगे एयरबैग समय पर खुल गए, जिससे मनीराम सुरक्षित बच गए।

मनीराम अपने गांव से चूरू आ रहे थे, तभी उनकी कार ट्रक से टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह से खराब हो गया। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई और पुलिस भी पहुंची। पुलिस ने मौके पर मौजूद लोगों से घटना की जानकारी ली। हादसे की वजह से कुछ देर के लिए सड़क पर वाहनों की आवाजाही पर भी असर पड़ा। पुलिस अब टक्कर के कारणों का पता लगा रही है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet