भरत कुमार गौड़ बने चूरू निजी-स्कूल संघ के जिला अध्यक्ष:सरदारशहर में हुआ पहला जिला स्तरीय सम्मेलन, आरटीई और सुरक्षा पर हुआ मंथन
भरत कुमार गौड़ बने चूरू निजी-स्कूल संघ के जिला अध्यक्ष:सरदारशहर में हुआ पहला जिला स्तरीय सम्मेलन, आरटीई और सुरक्षा पर हुआ मंथन
सरदारशहर : सरदारशहर में निजी शिक्षण संस्था संघ राजस्थान का पहला जिला स्तरीय सम्मेलन रविवार को आयोजित हुआ। सम्मेलन का उद्देश्य निजी शिक्षण संस्थाओं को संगठित करना और स्कूल संचालकों की समस्याओं को एक मंच पर उठाना रहा। सम्मेलन में चूरू जिले के विभिन्न निजी स्कूल संचालक और शिक्षाविद शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान RTE मान्यता, शिक्षक प्रबंधन, स्कूल सुरक्षा और विभागीय प्रक्रियाओं सहित निजी शिक्षण संस्थाओं से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई।
सभापति अनीता टाक ने कहा- शिक्षा से बढ़कर कुछ नहीं
मुख्य अतिथि सभापति अनीता टाक ने कहा कि शिक्षक बच्चों का भविष्य तय करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। उन्होंने कहा कि समाज को सबसे अधिक विकसित करने का काम शिक्षक करता है और उसका जीवन तभी सफल होता है, जब वह बच्चों को मन लगाकर पढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में शिक्षा से बढ़कर कुछ नहीं है। ऐसे में प्रत्येक शिक्षक को पूरी लगन और समर्पण के साथ बच्चों को पढ़ाने की जरूरत है।
भरत कुमार गौड़ बने चूरू जिला अध्यक्ष
संगठन को मजबूत करने के लिए सम्मेलन में भरत कुमार गौड़ को चूरू जिला अध्यक्ष चुना गया। नवनियुक्त जिला अध्यक्ष ने कहा कि संगठन निजी शिक्षण संस्थाओं के वैध हितों और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए काम करेगा। उन्होंने कहा कि संगठन का उद्देश्य किसी का विरोध करना नहीं है, बल्कि शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर माहौल तैयार करना है।
संवाद और संगठित प्रयास पर जोर
सम्मेलन में वक्ताओं ने निजी विद्यालयों को शिक्षा व्यवस्था का महत्वपूर्ण हिस्सा बताया। उन्होंने कहा कि स्कूल संचालकों की समस्याओं के समाधान के लिए संवाद और संगठित प्रयास जरूरी हैं। कार्यक्रम में निजी शिक्षण संस्थाओं से जुड़े विभिन्न विषयों पर विचार-विमर्श किया गया और संगठन को मजबूत करने के साथ शिक्षा की गुणवत्ता बेहतर बनाने पर जोर दिया गया।
ये रहे मौजूद
इस मौके पर बलवान तेतरवाल, गिरीश लाटा, सुरेंद्र महिया, विनोद धीनवाल, दीपचंद सहू, रामपाल स्वामी, मुकेश रक्षक, राजेंद्र सिंह शेखावत, भवानी सिंह, महावीर चौधरी, किशोर सिंह राठौड़, जयचंद सारण, रमेश पचार, राजवीर धायल, एल एन इंदौरिया, नारायण लाटा, लादूसिंह राव, मनोज मित्तल, दाउद काजी, सुरेंद्र शर्मा, अरशद खान, इशाक खान, मनोज सैनी, सुरेंद्र कोठारी आदि मौजूद रहे ।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2410435

