अग्रसेन जयंती पर चार दिवसीय महोत्सव, खेलकूद से सांस्कृतिक कार्यक्रमों तक होंगे आयोजन
8 से 11 अक्टूबर तक होंगे विविध कार्यक्रम, मेधावी विद्यार्थियों व समाजबंधुओं का होगा सम्मान
झुंझुनूं : अग्रवाल समाज समिति की ओर से भगवान श्री अग्रसेन महाराज की जयंती के उपलक्ष्य में चार दिवसीय अग्रसेन जयंती महोत्सव-2026 ‘अग्र उड़ान’ का आयोजन किया जाएगा। 8 से 11 अक्टूबर तक होने वाले महोत्सव में सामाजिक, सांस्कृतिक, खेलकूद और सम्मान समारोह आयोजित होंगे।
महोत्सव का शुभारंभ 8 अक्टूबर को सुबह 8 बजे अग्रसेन भवन में ध्वजारोहण से होगा। इसके बाद जे.जे.टी. विश्वविद्यालय चुड़ैला में क्रिकेट तथा एसएस मोदी विद्या विहार में बैडमिंटन प्रतियोगिता होगी। 9 अक्टूबर को महिलाओं और बच्चों के लिए विभिन्न प्रतियोगिताएं, प्रश्न मंच तथा अग्र प्रसाद वितरण होगा। इस दौरान नगर परिषद चुनाव में विजयी अग्र बंधुओं का अभिनंदन और चुनाव में भाग लेने वाले समाजबंधुओं का सम्मान किया जाएगा।
10 अक्टूबर को मुकुंद सेवा सदन में श्री अग्रसेन मेला आयोजित होगा। वहीं विद्यालयों के बालक-बालिकाओं के लिए पेपर बैग और मनोरंजक खेलों की गतिविधियां होंगी। शाम को अग्रसेन भवन में ‘सुपर स्टार 80 के दशक की धमाल’ कार्यक्रम होगा। 11 अक्टूबर को शाम 6:30 बजे मुख्य समारोह में विभिन्न विद्यालयों की ओर से सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी जाएंगी तथा मेधावी विद्यार्थियों, प्रतियोगिताओं के आयोजकों, प्रायोजकों और दानदाताओं का सम्मान किया जाएगा। समिति के अनुसार मुख्य संयोजक नितिन अग्रवाल और पुरुषोत्तम केडिया रहेंगे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2410563


