[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

महरोली अस्पताल में हंगामे के बाद बनी सहमति, देर रात से चल रहा विरोध प्रदर्शन समाप्त, परिजनों ने तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यश्रीमाधोपुरसीकर

महरोली अस्पताल में हंगामे के बाद बनी सहमति, देर रात से चल रहा विरोध प्रदर्शन समाप्त, परिजनों ने तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन

तहसीलदार राकेश पूनियां की समझाइश के बाद माने परिजन और ग्रामीण, चिकित्सक की नियुक्ति व मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम सहित मांगों पर बनी सहमति

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : नैना शेखावत

श्रीमाधोपुर : महरोली के राजकीय अस्पताल में अव्यवस्थाओं को लेकर देर रात से चल रहा परिजनों और ग्रामीणों का विरोध प्रदर्शन प्रशासन के साथ सहमति बनने के बाद समाप्त हो गया। सूचना के बाद मौके पर पहुंचे तहसीलदार राकेश पूनियां ने परिजनों और ग्रामीणों से समझाइश की तथा उनकी मांगों पर प्रशासनिक स्तर पर आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया।

चिकित्सक की नियुक्ति सहित मांगों पर बनी सहमति

प्रदर्शन कर रहे परिजनों और ग्रामीणों की प्रमुख मांगों में महरोली अस्पताल में चिकित्सक की नियुक्ति करवाना तथा मृतक के शव का मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाना शामिल था। इसके अलावा अस्पताल की व्यवस्थाओं से जुड़ी अन्य मांगें भी प्रशासन के सामने रखी गईं। प्रशासन की ओर से मांगों पर कार्रवाई का आश्वासन मिलने के बाद परिजनों और ग्रामीणों ने अपना विरोध समाप्त कर दिया।

मृतक परिवार को एक लाख की आर्थिक सहायता

मामले के दौरान क्षेत्र के भामाशाह भी आगे आए। भामाशाहों की ओर से मृतक परिवार को एक लाख रुपए की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की गई। इससे संकट की घड़ी में परिवार को आर्थिक संबल मिलने की उम्मीद है।

तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन

विरोध प्रदर्शन समाप्त करने से पहले परिजनों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर तहसीलदार राकेश पूनियां को ज्ञापन सौंपा। तहसीलदार ने मांगों पर आवश्यक कार्रवाई का भरोसा दिलाया। प्रशासन के आश्वासन और मांगों पर बनी सहमति के बाद देर रात से चल रहा विरोध प्रदर्शन समाप्त हुआ और मौके पर स्थिति शांत हो गई।

Related Articles