17 एमएम की पथरी से पित्त की थैली में ब्लॉकेज:11.1 एमएम की पथरी ने नली की राह रोकी; तीन घंटे की जटिल सर्जरी से महिला को मिली राहत
17 एमएम की पथरी से पित्त की थैली में ब्लॉकेज:11.1 एमएम की पथरी ने नली की राह रोकी; तीन घंटे की जटिल सर्जरी से महिला को मिली राहत
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान
चूरू : चूरू के मेघसर गांव की 33 वर्षीय महिला की पित्त की थैली और नलियों में कई पथरियां होने से पित्त की नलियां ब्लॉक हो गईं और वह पीलिया की चपेट में आ गई। पेट दर्द के साथ डीबी अस्पताल पहुंची महिला की जांच में 17 एमएम की पथरी वाली पित्त की थैली और 11.1 एमएम की पथरी से ब्लॉक पित्त नली सामने आई। डॉ. एमएम पुकार की अगुवाई में शनिवार को सर्जरी टीम ने करीब तीन घंटे तक ऑपरेशन कर पित्त की थैली निकाली और ब्लॉक नली को बाईपास किया। ऑपरेशन के बाद महिला की हालत में सुधार बताया जा रहा है।
15 दिन से पेट दर्द, पीलिया के बाद अस्पताल पहुंची
वरिष्ठ सर्जन डॉ. विनय कुमार जानू ने बताया कि मेघसर निवासी महिला करीब 15 दिन से पेट दर्द से परेशान थी। हालत बिगड़ने और पीलिया होने के बाद उसे 24 सितंबर को डीबी अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉ. महेश मोहन पुकार ने जांच की तो पित्त की थैली के साथ पित्त की नलियों में भी कई पथरियां मिलीं, जिसके कारण पित्त का प्रवाह बाधित हो रहा था।
17 एमएम की पथरी वाली पित्त की थैली निकाली
जांच के बाद महिला की सर्जरी का निर्णय लिया गया। शनिवार को डॉ. एमएम पुकार के नेतृत्व में टीम ने करीब तीन घंटे तक जटिल ऑपरेशन किया। सर्जरी के दौरान 17 एमएम की पथरी वाली पित्त की थैली को बाहर निकाला गया। इसके साथ ही पित्त की नली में फंसी 11.1 एमएम की पथरी के कारण बने ब्लॉकेज को बाईपास किया गया।
ऑपरेशन के बाद हालत में सुधार
डॉ. विनय कुमार जानू ने बताया कि ऑपरेशन के बाद महिला की हालत में सुधार है। पित्त की थैली और नलियों में कई पथरियां होने के कारण मामला जटिल था, लेकिन सर्जरी टीम ने ऑपरेशन सफलतापूर्वक पूरा किया।
ये चिकित्सक रहे ऑपरेशन टीम में शामिल
ऑपरेशन टीम में डॉ. एमएम पुकार, डॉ. मनीष जाखड़, डॉ. विनय जानू, डॉ. गजानंद रसगनिया, डॉ. वेद शेखावत, डॉ. सरोज, डॉ. सुमन करीर, देवीदान चारण, उर्मिला और अनु शामिल रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2410648


