बिना नंबरी-ब्लैक फिल्म वाली गाड़ियों के खिलाफ फिर चलेगा अभियान:दादिया थाने में एसपी ने की जनसुनवाई, शिकायत लेकर पहुंचे लोग
बिना नंबरी-ब्लैक फिल्म वाली गाड़ियों के खिलाफ फिर चलेगा अभियान:दादिया थाने में एसपी ने की जनसुनवाई, शिकायत लेकर पहुंचे लोग
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : नैना शेखावत
सीकर : सीकर जिला पुलिस अधीक्षक प्रवीण नायक ने शनिवार को दादिया पुलिस थाने में जनसुनवाई की। इस दौरान कुल 10 परिवादी अपनी शिकायतें लेकर पहुंचे। इनमें ज्यादातर मामले जमीनी विवाद से जुड़े थे। मामले में एसपी ने संबंधित जांच अधिकारियों को शिकायतों पर जल्द कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
जनसुनवाई के दौरान दादिया क्षेत्र में बिना नंबर और ब्लैक फिल्म लगी गाड़ियों के घूमने का मुद्दा भी सामने आया। इस पर एसपी प्रवीण नायक ने कहा कि ऐसी गाड़ियों के खिलाफ जल्द अभियान चलाया जाएगा। अभियान के दौरान बिना नंबर और ब्लैक फिल्म लगी गाड़ियों को जब्त कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

चौराहों पर ब्रेकर बनाने का सुझाव
बैठक में मौजूद ग्रामीणों ने क्षेत्र में सड़क सुरक्षा से जुड़े सुझाव भी दिए। लोगों ने कहा कि गांवों के चौराहों पर आने वाले रास्तों पर ब्रेकर बनाए जाने चाहिए, ताकि तेज स्पीड वाहनों के कारण होने वाली सड़क दुर्घटनाओं को रोका जा सके। ग्रामीणों ने रघुनाथगढ़ से सीकर के बीच नया पुलिस थाना खोलने की मांग भी रखी। इसके अलावा लोगों को साइबर फ्रॉड से बचाने के लिए ग्रामीण क्षेत्रों में जागरूकता अभियान चलाने का सुझाव दिया गया।
घरों के बाहर मलबा नहीं डालने की अपील
एसपी ने ग्रामीणों से अपील की कि घरों के बाहर सड़क किनारे मलबा नहीं डालें। इससे आवागमन प्रभावित होने के साथ दुर्घटनाओं का खतरा भी रहता है। लोगों को अपने घरों के आसपास साफ-सफाई रखने और सार्वजनिक रास्तों को अतिक्रमण व मलबे से मुक्त रखने के लिए कहा गया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2409141


